Badaun News: तेज रफ्तार वैगनआर कार ट्रैक्टर ट्रॉली में घुसी, सास, बहू समेत 2 नातियों की मौत

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

एक साथ परिवार में 4 मौतों के बाद मातम छाया
3 की मौके पर जबकि एक की इलाज के दौरान हुई मौत
2 घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल में कराया भर्ती

बदायूं. उत्तर प्रदेश के बदायूं जनपद के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मुरादाबाद-हाईवे के पराग फैक्ट्री के पास जनपद संभल के चंदौसी से शादी समारोह से घर वापस लौट रहे वैगनार कार ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई. इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जिसमे सास, बहू और दो नाती शामिल है. 3 की मौत मौके पर हुई, जबकि एक महिला की इलाज के दौरान मौत हुई. दो घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है. सभी लोग कार से फुफेरे भाई की शादी से बदायूं लौट रहे थे.

थाना सिविल लाइन क्षेत्र की बदायूं-मुरादाबाद हाईवे पर पराग फैक्ट्री के पास फुफेर भाई की शादी समारोह से घर लौट रहे थे. पराग फैक्ट्री के निकट चंदौसी की ओर से आ रहा एक ट्रैक्टर ख़राब होने की वजह से खड़ा था. इस ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से आ रही वैगनआर कार घुस गई. इस हादसे में कार सवार सूरजवती (55) पत्नी स्वर्गीय प्रेमवीर, नाती कुमार आनन्द (6) पुत्र पीतांबर, मृतका का नाती हर्ष (10) पुत्र पुष्पेंद्र और एक बहू की मौत हो गई. जबकि कार में सवार कुंवारी अवनी (3) पुत्री पीतांबर गंभीर रूप से घायल हो गए.

इस मामले में सीओ सिटी आलोक मिश्रा का कहना है की यह सभी लोग चंदौसी से लौट रहे थे और उनकी कार ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई. इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जिसमें सास, बहू और दो नाती शामिल है. हादसा कैसे हुआ इसकी जानकारी जुटाई जा रही है. चारों शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है. पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है.

Tags: Badaun news, UP latest news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें