अंदाज बदला और लुक भी, बदल चुका है ‘श्श्श्श… कोई है’ का गबरू, जानें कहां और क्या कर रहे हैं केके गोस्वामी?

मुंबईः टीवी और फिल्मों में छोटे कद काठी के एक एक्टर जब-जब पर्दे पर आए, दर्शकों से खूब वाहवाही बटोरी. ये छोटे कद काठी के एक्टर बड़े अदाकार हैं, जिनकी स्क्रीन प्रेजेंस और कॉमेडी टाइमिंग दोनों ही जबरदस्त थे. यही वजह थी कि वे बड़े और बच्चों दोनों के बीच लोकप्रिय हुए. ये एक्टर हैं केके गोस्वामी, जिन्होंने श्श्श्श… कोई है और शक्तिमान (Shaktiman) जैसे सीरियल्स में काम किया. केके गोस्वामी का पूरा नाम कृष्णकांत गोस्वामी है, जो एक समय पर टीवी और फिल्मी जगत का जाना-माना नाम थे.

के के गोस्वामी एक समय पर इंडस्ट्री के सबसे चर्चित अभिनेताओं में से थे, जिनकी डिमांड भी खूब थी. केके ने टीवी की दुनिया में ही नहीं, अपनी एक्टिंग से फिल्मी दुनिया में भी अपनी पहचान बनाई. लेकिन, लंबे समय से वह ज्यादा चर्चा में नहीं हैं. तो क्या आप जानते हैं कि केके गोस्वामी अब क्या कर रहे हैं और कहां हैं? अगर नहीं, तो चलिए हम आपको उनके बारे में बताते हैं.

केके गोस्वामी 2010 में आए कॉमेडी शो ‘गुटुर गु’ में पप्पू महाराज के रोल में दिखाई दिए थे, शो में उन्हें खूब पसंद किया गया. इसके अलावा वह भाबी जी घर पर हैं, त्रिदेवियां में भी अहम रोल में देखा गया. इसी दौरान वह भूत अंकल जैसी फिल्म में भी दिखाई दिए. हालांकि, कभी टीवी जगत पर छा जाने वाले केके गोस्वामी के पास आज कोई काम नहीं है, जिसका जिक्र वह खुद कर चुके हैं.

Tags: Entertainment, Entertainment news., TV Actor

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More