PM Modi in Egypt: अल हकीम मस्जिद दौरा, राष्ट्रपति भवन में लंच… जानें PM मोदी का पूरा शेड्यूल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


काहिरा. मिस्र की दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर शनिवार को काहिरा पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का रविवार का दिन काफी व्यस्त रहने वाला है. वे सबसे पहले अल हकीम मस्जिद का दौरा करेंगे. इसके बाद पीएम मोदी हेलियोपोलिस वॉर स्मारक जाएंगे जहां वे प्रथम विश्व युद्ध में शहीद करीब 4000 भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि देंगे. फिर प्रधानमंत्री मोदी की मिस्र के राष्ट्रपति अल फतेह अल सिसी से द्विपक्षीय बातचीत के अलावा दोनों देशों के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत होगी और कई समझौते पर हस्ताक्षर होंगे. दोनों नेता साझा प्रेस बयान भी जारी करेंगे.

पीएम मोदी शनिवार को मिस्र की राजधानी काहिरा पहुंचे और मिस्र तथा भारत के बीच व्यापारिक संबंधों को प्रगाढ़ करने तथा रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए उन्होंने अपने समकक्ष मुस्तफा मैडबौली तथा मंत्रीमंडल के शीर्ष मंत्रियों के साथ बातचीत की. प्रधानमंत्री मोदी मिस्र के राष्ट्रपति अल-सिसी के निमंत्रण पर मिस्र का दौरा कर रहे हैं. यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की 26 वर्षों में मिस्र की पहली द्विपक्षीय यात्रा है.

पीएम नरेंद्र मोदी के आज का कार्यक्रम
दोपहर 1:10-1:40 बजे – अल हकीम मस्जिद पर जाएंगे
दोपहर 2 बजे से 2:25 बजे तक – हेलियोपोलिस युद्ध स्मारक का दौरा
दोपहर 2:30 से 2:45 बजे – राष्ट्रपति भवन में मिस्र के राष्ट्रपति द्वारा प्रधानमंत्री का स्वागत
दोपहर 2:45 से 3:15 बजे – दोनों शीर्ष नेताओं के बीच बैठक
दोपहर 3:15 से 3:45 बजे – विस्तारित द्विपक्षीय स्तर की वार्ता
शाम 4 बजे से 4:10 बजे तक – रणनीतिक साझेदारी दस्तावेज़/एमओयू पर हस्ताक्षर
शाम 4:15 अपराह्न से 4:30 बजे – प्रेस वक्तव्य
शाम 4:30 से 5:20 बजे – मिस्र के राष्ट्रपति द्वारा दोपहर के भोजन का आयोजन
दिल्ली के लिए रवानगी.

पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अपनी यात्रा की शुरुआत व्यापार संबंधों को गहरा करने तथा रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए मिस्र के प्रधानमंत्री मैडबौली और शीर्ष कैबिनेट मंत्रियों के साथ चर्चा के साथ की. प्रधानमंत्री ने मिस्र के ग्रैंड मुफ्ती डॉ शॉकी इब्राहिम अब्देल-करीम अल्लम से भी मुलाकात की और प्रवासी भारतीयों तथा दाऊदी बोहरा समुदाय के लोगों के साथ बातचीत की.

Tags: Egypt, Narendra modi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें