
हाइलाइट्स
कैक्टस जेल टैनिंग को दूर करने में मदद करता है.
डेड स्किन सेल्स को रिमूव करने में भी कैक्टस जेल कारगर है.
Benefits of Cactus Gel For Skin: अभी तक आपके स्किन केयर के लिए एलोवेरा जेल का इस्तेमाल खूब किया होगा. लेकिन क्या कभी कैक्टस जेल को स्किन केयर में यूज किया है. अगर नहीं, तो बता दें कि एलोवरा की तरह ही अन्य कैक्टस पौधों का जेल भी त्वचा की देखभाल के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है. बहुत लोग एलोवेरा प्लांट की तरह ही कैक्टस के पौधे को भी घर में लगाते हैं. लेकिन ज्यादातर लोग इसके फायदों से अनजान होते हैं. तो आज हम आपको बताते हैं स्किन केयर में कैक्टस जेल के फायदों के बारे में.
डेड स्किन सेल्स रिमूव करता है
कैक्टस जेल डेड स्किन सेल्स से छुटकारा दिलाने में मदद करता है. साथ ही ये स्किन पर होने वाली टैनिंग को रिमूव करने में भी काफी कारगर होता है. इसके लिए आप कैक्टस जेल को फेस पर लगाकर सर्कुलर मोशन में चेहरे की मसाज करें.
ये भी पढ़ें: सेहत ही नहीं स्किन के लिए भी बेस्ट है घी, 5 तरह से करें इस्तेमाल, त्वचा को मिलेंगे बड़े फायदे
मुहांसे दूर होते हैं
कैक्टस जेल एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है. जो मुहांसों और एक्ने की दिक्कत को कम करने में मदद करता है. इसके लिए आप कैक्टस जेल या फिर जेल से तैयार मार्केट में मिलने वाले फेस मास्क की हेल्प ले सकते हैं.
स्किन रहती है हाइड्रेट
गर्मी के मौसम में बॉडी की तरह ही स्किन को हाइड्रेट रखना भी जरूरी होता है. इसके लिए भी आप कैक्टस जेल का इस्तेमाल कर सकते हैं. दरअसल कई तरह के विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर कैक्टस जेल स्किन को पोषण देकर इसको हाइड्रेट रखने का काम करते हैं.
झुर्रियों पर रोक लगा सकता है
बढ़ती उम्र की वजह से फेस पर झुर्रियां और फाइन लाइन्स नजर आने लगती हैं. कैक्टस जेल इनकी रफ़्तार को कम करने में भी मदद करता है. इतना ही नहीं स्किन को टाइट बनाने का काम भी ये जेल बखूबी कर सकता है.
स्किन बनती है ग्लोइंग
रूखी और बेजान त्वचा में निखार बरकरार रखने के लिए भी आप कैक्टस जेल की मदद ले सकते हैं. इसके लिए आप वीक में दो बार कैक्टस जेल का फेस मास्क चेहरे पर अप्लाई कर सकते हैं. ये स्किन को ग्लोइंग बनाने में कारगर है. (Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)
.
Tags: Fashion, Lifestyle, Skin care
FIRST PUBLISHED : June 25, 2023, 06:38 IST






