UPSSSC 2018 : रेलवे ने अभ्यर्थियों के लिए कानपुर और लखनऊ के बीच चलाई स्पेशल ट्रेन, जानिए पूरी खबर

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


अंजलि सिंह राजपूत/लखनऊ. उत्तर रेलवे की ओर से यात्रियों को एक और बड़ी राहत देते हुए शनिवार को एक बड़ा फैसला किया गया है. उत्तर रेलवे की वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रेखा शर्मा ने बताया कि 26 और 27 जून को यूपी एसएसएससी परीक्षा का आयोजन होना है. ऐसा अनुमान है कि इस परीक्षा में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल होंगे.

ऐसे में उत्तर रेलवे की ओर से यूपी एसएसएससी परीक्षा के अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए गाड़ी संख्या 04207 और 04208 लखनऊ कानपुर सेंट्रल परीक्षा विशेष गाड़ी का संचालन करने का फैसला लिया गया है. गाड़ी संख्या 04207 लखनऊ से 26 जून को एक फेरा लगाएगी. जबकि कानपुर सेंट्रल से गाड़ी संख्या 04208 26 जून को एक फेरा लगाएगी. उन्होंने बताया कि इस ट्रेन में स्लीपर श्रेणी में 9, सामान्य श्रेणी में दो और एसएलआर-2, सहित13 कोच हैं. उन्होंने बताया कि यह गाड़ी लखनऊ से मानक नगर और उन्नाव होते हुए कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी और फिर इन्हीं रास्तों से वापस लखनऊ आएगी.

चार पालियों में होगी परीक्षा
यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से 2018 सम्मिलित ग्राम पंचायत अधिकारी और ग्राम विकास अधिकारी और समाज कल्याण पर्यवेक्षक (सामान्य चयन) प्रतियोगितात्मक परीक्षा-2018 की पुनर्परीक्षा 26 और 27 जून को चार पालियों में प्रत्येक दिवस में दो पाली, प्रथम पाली सुबह दस बजे से 12 बजे तक और द्वितीय पाली दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक लखनऊ में होगी. यह परीक्षा जनपद के 91 केन्द्रों पर आयोजित की जा रही है, जिसमें 192384 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे. प्रति पाली 48096 जनपद लखनऊ सहित अन्य जनपद के परीक्षार्थी सम्मिलित होगें.

Tags: Local18, Lucknow news, Special Train, Upsssc recruitment, Uttar Pradesh News Hindi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें