25 जून 2023 का राशिफल: कर्क राशि वालों को लाभ के अवसर मिलेंगे, सिंह, कन्या राशि वाले मैरिड कपल के बीच प्यार रहेगा

कर्क राशिफल (Kark Rashifal, 25 june 2023)

आज आप को लाभ के कई अवसर मिलने वाले हैं. परिजनों का साथ मिलेगा. वाणी की सुंदर शैली से अपना काम आसानी से बना पाएंगे. दोपहर के बाद प्रवास या पर्यटन का कार्यक्रम बन सकता है. दोस्तों के साथ निकटता का अनुभव करेंगे. शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. मन की प्रसन्नता आपका आनंद बढ़ा देगी.

सिंह राशिफल (Singh Rashifal, 25 june 2023)

आज आप दृढ़शक्ति के साथ सभी काम कर पाएंगे. घर के बड़ों से आप को लाभ होगा. मैरिड कपल के बीच प्यार ज्यादा रहेगा. आज दोपहर बाद वाणी में उग्रता हो सकती है. पारिवारिक वातावरण में भी मेल-जोल रहेगा. आज खर्च अधिक न हो जाएं, इसका ध्यान रखें. विदेश में रहने वाले रिश्तेदारों से आपको लाभ हो सकता है. कोई खरीदारी आनंदप्रद और लाभदायी रहेगी.

कन्या राशिफल (Kanya Rashifal, 25 june 2023)

मन को आज भावना के प्रवाह में न बहने दें. किसी बात की उलझन हो, तो आज उसे किसी भी तरह दूर करने का प्रयास करें. किसी के साथ उग्र चर्चा और झगडे़ में न पड़ें. पारिवारिक सदस्यों के साथ मतभेद न हो, इसका ध्यान रखें. आय से अधिक खर्च बढ़ सकता है. दोपहर के बाद आप को पिता और बड़ों का साथ मिलेगा. इससे आप के मन पर चिंता का भार कम होगा.

Tags: Astrology, Horoscope, Horoscope Today

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More