नौकर के भरोसे छोड़कर गए थे घर…उसी ने लाखों रुपये पर साफ कर दिया हाथ

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


रामकुमार नायक/महासमुंद: मालिक और नौकर के बीच भरोसे का रिश्ता होता है. मालिक नौकर पर काफी भरोसा करते हैं, लेकिन कई बार ऐसे वाकये सामने आते हैं, जिसकी वजह से मालिकों को नौकरों पर शक होने लगता है. दरअसल महासमुंद के पिथौरा थाना क्षेत्र में बीती रात एक किराना व्यवसायी के सुने मकान में नौकर ने ही चोरी की घटना को अंजाम दिया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी के कब्जे से दो लाख 70 हजार कैश भी बरामद किया गया है.

दरअसल, किराना व्यवसायी अनुराग अग्रवाल पूरे परिवार के साथ शादी समारोह में शरीक होने रायपुर गए थे. देर रात जब लौटकर आए तो मकान और अलमारी का ताला टूटा था. उन्होंने इसकी सूचना पिथौरा पुलिस को दी. पुलिस ने मौके पर पहुंच कर तस्दीक की. शक के आधार पर दुकान में काम कर रहे कर्मचारी राहुल यादव (18) के घर पहुंचकर कड़ाई से पूछताछ की तो उसने चोरी करना कबूल किया. पुलिस ने आरोपी के घर से 2 लाख 70 हजार कैश भी बरामद किया है. पुलिस आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर रही है.

इसी माह लगा था काम पर
मामले में पिथौरा थाना प्रभारी शिवानंद तिवारी ने बताया कि आरोपी ने इसी महीने से अनुराग अग्रवाल के घर में काम करना शुरू किया था. कई बार अनुराग अग्रवाल के साथ घर भी गया था. अलमारी में पैसे रखे होने की बात से आरोपी वाकिफ़ था. जिसका फायदा उठाकर 23 जून को आरोपी ने अलमारी से रुपए चोरी कर लिए. आरोपी के कब्जे से चोरी के 2 लाख 70 हजार रुपए के अलावा हथौड़ी और पेंचकस जब्त किया गया है. आरोपी राहुल यादव महासमुंद के तेंदुकोना का मूल निवासी है.

.

FIRST PUBLISHED : June 24, 2023, 22:55 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें