भीलवाड़ा में युवक पर चाकू से हमला, इलाज के दौरान मौत, नशे में धुत मिले साथी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


राहुल कौशिक/भीलवाड़ा. शहर में एक युवक पर हमला कर चाकू मार दिया गया. चाकूबाजी की घटना पुलिस के लिए चुनौती बन गई है. चित्तौड़ रोड पर शाकिर नामक युवक के ऊपर देर रात हमला करके चाकू मार दिया गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसके बाद शाकिर को जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर उदयपुर रेफर कर दिया गया. लेकिन, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस ने एक स्पेशल टीम गठित कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

यह मामला प्रतापनगर थाने का है, जहां पर पुलिस को सूचना मिली कि चित्तौड़ रोड पर चाकूबाजी हुई है, जिसमें एक युवक शाकिर गंभीर रूप से घायल है. उसको उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भर्ती कराया गया है. प्रताप नगर थाना प्रभारी अरविंद सिंह चारण अस्पताल पहुंचे और शाकिर के साथियों से घटना की जानकारी ली. लेकिन, पुलिस के सामने हालात तब बद से बदतर हो गए, जब उन्हें मालूम पड़ा कि शाकिर के साथी सभी नशे में धुत हैं. वहीं, इस दौरान शाकिर की उदयपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई, जिसके बाद यह चाकूबाजी की घटना पुलिस के लिए एक चुनौती बन गई है.

साथी अलग-अलग दे रहे जवाब
शाकिर के साथियों से जब घटना के बारे में पुलिस ने पूछताछ की तो वे अलग-अलग कहानियां बताने लगे. मौके की परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस शाकिर के साथियों को चित्तौड़ रोड़ भी ले गई और घटनास्थल के बारे में जानकारी लेने के प्रयास जारी रखा. शाकिर के साथी तब भी पूरी तरह कोई बात नहीं बता सके. पुलिस के लिए अब यह मामला एक चुनौती बन चुका है. देर रात तक पुलिस शाकिर के साथियों से पूछताछ करती रही और चित्तौड़ रोड पर सीसीटीवी कैमरों को भी खंगालती रही.

पुलिस कर रही जांच
प्रताप नगर थाना प्रभारी अरविंद सिंह चारण ने बताया कि देर रात को भीलवाड़ा हॉस्पिटल से सूचना मिली कि किसी व्यक्ति के साथ चाकूबाजी की घटना हो गई. हॉस्पिटल पहुंचे तो पता चला कि यह तीन लोग थे, जिनमें से शाकिर नामक व्यक्ति के साथ गाड़ी में आए कुछ लोगों ने मारपीट कर उसे और उसके साथियों पर चाकूबाजी की. घायल के दो साथियों को घटनास्थल के पास लाया गया, लेकिन नशे में होने के कारण वे कुछ बता नहीं पाए. पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है.

Tags: Bhilwara news, Local18, Murder, Rajasthan news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें