बम ब्लास्ट की घटना से दहला बिहार का भागलपुर शहर, घटनास्थल पर युवक की मौत, दो अन्य घायल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


रिपोर्ट आशीष रंजन भागलपुर

भागलपुर. बिहार के भागलपुर में एक बार फिर से बम धमाकों की गूंज सुनाई दी है. कुछ दिन पहले मधुसुदनपुर थाना क्षेत्र में बम ब्लास्ट में दो बच्चे घायल हो गए थे. इसकी गुत्थी अभी ढंग से सुलझी भी नहीं थी, कि दूसरी ब्लास्ट की घटना फिर भागलपुर से सामने आई. मामला बबरगंज थाना क्षेत्र से जुड़ा है. बबरगंज थाना क्षेत्र में हुसैनाबाद मस्जिद के समीप कुरेशी मोहल्ला में यह घटना 5:30 से 6:00 के बीच हुई. बताया जा रहा है की मौके पर ही 17 वर्षीय युवक मोहम्मद तौसीफ की मौत हो गई है, इसके अलावे अन्य दो घायल भी हैं.

घायलों में मृतक युवक की मां सुल्ताना खातून और चाचा अब्दुल मन्नान शामिल हैं. घायलों को इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भेजा गया है, वहीं घटनास्थल पर जिसकी मौत हुई है उसकी पहचान मोहम्मद अब्दुल गनी के 17 वर्षीय बेटे तौसीफ आलम के रूप में हुई है. मोहम्मद अब्दुल गनी ने बताया कि हमारे घर में जोरदार आवाज हुई. जब मैं आकर देखा तो मेरी पत्नी और मेरी बेटी बुरी तरह घायल थी और मेरा 17 वर्षीय बेटा तौसीफ आलम मलबे में पड़ा हुआ था जिस की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. साफ तौर पर उन्होंने कहा कि यह घटना गैस सिलेंडर से नहीं हुई है क्योंकि मेरे घर का गैस सिलेंडर सुरक्षित है.

सवाल यह उठता है कि आखिर इतने बड़े धमाके के साथ इतना बड़ा घटना हुआ कैसे. आखिर गैस सिलेंडर विस्फोट नहीं हुआ तो यहां बम आया कैसे ? वहीं घटनास्थल पर सिटी डीएसपी अजय कुमार चौधरी पहुंचे. डॉग स्क्वायड की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची. सिटी डीएसपी ने घटनास्थल से सबों को दूर रहने की हिदायत दी है. शक बम ब्लास्ट का ही जताया जा रहा है. प्रत्यक्षदर्शियों में एक युवती ने बताया कि एक जोरदार आवाज हुई और आंखों के सामने धुआं छा गया.

उसके बाद देखा दीवार भरभरा कर गिर रही थी जिसमें मेरे पिताजी दबे हुए थे. उन्हें कमर में काफी चोट आई है. आनन-फानन में हम लोगों ने उनको इलाज के लिए मायागंज अस्पताल पहुंचाया. वहीं अभी पुलिस कुछ भी कहने से बच रही है. एफएसएल की टीम अभी तक घटना के 3 घंटे बीत जाने के बाद भी मौके पर नहीं पहुंची हुई है. भारी संख्या में पुलिस और कई थाना प्रभारी मौजूद हैं. लगातार बम विस्फोट की घटना से लोगों में दहशत का माहौल है.

Tags: Bhagalpur news, Bihar News, Bomb Blast, Crime News

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें