Haldwani News : हल्द्वानी में पानी और बिजली ने रुलाया, लोगों ने किया जल संस्थान के समक्ष विरोध प्रदर्शन


पवन कुंवर/हल्द्वानी. भीषण गर्मी के साथ हल्द्वानी में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है. तापमान 40 डिग्री से ऊपर पहुंच चुका है .लेकिन हल्द्वानी के कई क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है. शहर के इंदिरा नगर में महिलाएं खाली बाल्टी डिब्बा लेकर जल संस्थान के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया. पिछले कई महीनों से पानी की किल्लत बनी हुई है . आलम यह है कि गर्मी में पिछले कई दिनों से पानी नहीं आ रहा है. महिलाएं और बच्चे पीने के पानी के लिए दूर-दूर से भरकर लाने को मजबूर है लेकिन जल संस्थान पानी देने के बजाय केवल बिल भेज रहा है.

शहर के इंदिरा नगर, राजपुरा, के अलावा वार्ड नंबर 14 सहित कई क्षेत्रों में पानी का संकट बना हुआ है. इंदिरा नगर की महिलाओं का कहना है कि पानी की समस्या को लेकर जल संस्थान के अधिकारियों को लगातार ज्ञापन दे रहे हैं लेकिन जल संस्थान के अधिकारी पानी देने के बजाय केवल आश्वासन दे रहे हैं. लोगों ने खाली बाल्टी लेकर सड़क पर प्रदर्शन करते हुए हुए जल्द से जल्द व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है.अधिशासी अभियंता आरएल लोशाली का कहना है कि जिन जगहों पर पानी की समस्या है. उन जगहों पर जल संस्थान के द्वारा टैंकरों के माध्यम से पानी पहुंचाया जा रहा है. हमे उम्मीद है कि सभी की समस्या जल्द ही दुरस्त कर ली जाएगी.

बिजली कटौती से भी जनता परेशान
बिजली कटौती से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है. शहर में भीषण गर्मी और बिजली गुल होने से हल्द्वानी शहर की जनता को गर्मी से तपना पड़ रहा है. 4 से 5 घंटे तक बिजली की कटौती की जा रही है. वहीं पारा 40 डिग्री के पार जा चुका है. बिजली गुल होने से जनता परेशान है. वहीं शहर के लोगों के घर में लगे इनवर्टर जवाब दे गए. इस हालत में कूलर, पंखे और ऐसी शोपीस बन गए. शहर में भीषण गर्मी व ऊपर से लाइट जाने पर लोगों को गर्मी से दिन रात तपना पड़ रहा है. साथ ही इलेक्ट्रॉनिक उपकरण शोपीस बन रहे हैं.लोगों का कहना है कि बिजली कटौती ऐसे समय पर की जाए जब उसकी अधिक जरूरत ना पड़ती हो. रात को थक हार कर लोग अपने घर पहुंचते है. उस समय बिजली कटौती होने से उन्हें परेशानियां झेलनी पड़ती है. शहर की जनता को तमाम समस्याओं से जूझना पड़ रहा है.

.

FIRST PUBLISHED : June 24, 2023, 21:02 IST

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More