कार के बोनट में घुसी 3 फीट लंबी जंगली छिपकली, दहशत में आया पूरा परिवार, देखकर आप भी रह जाएंगे हैरान


हाइलाइट्स

कोटा के रंगबाड़ी इलाके की घटना
छिपकली को पकड़कर जंगल में छोड़ा
स्नैक कैचर गोविंद शर्मा ने जंगली छिपकली को पकड़ा

कोटा. कोचिंग सिटी कोटा में हाल ही में एक कार के बोनट में जंगली छिपकली घुस गई. इस छिपकली की लंबाई करीब 3 फीट थी. इतनी बड़ी छिपकली देखकर लोग हैरान रह गए. इस छिपकली को स्नैक कैचर गोविंद शर्मा ने पकड़कर सुरक्षित रूप से जंगल में छोड़ दिया है. चंबल नदी किनारे बसे कोटा में बारिश के मौसम में अक्सर वन्यजीव जंगलों से रिहायसी इलाके में आ जाते हैं. ज्यादा बारिश में कई बार यहां मगरमच्छ भी सड़कों घूमते देखे जा सकते हैं.

स्नैक कैचर गोविंद शर्मा ने बताया कि हाल ही में शैक्षणिक नगरी कोटा के रंगबाड़ी इलाके में एक जगंली छिपकल आ गई. यह छिपकली पहले एक मकान में घुस गई. लंबी चौड़ी जंगली छिपकली देखकर उस घर में रहने वाले लोगों में हड़कंप मच गया. वे समझ नहीं पाए कि वो क्या जीव है. इस पर उन्होंने तत्काल उनसे संपर्क किया. इस बीच छिपकली घर के पोर्च में खड़ी कार के बोनट में घुस गई.

मोनिटर लिजार्ड छिपकली थी
गोविंद शर्मा ने बताया कि बाद उन्होंने मौके पर पहुंचकर छिपकली को कार के बोनट में से बाहर निकाला. यह विशालकाय छिपकली करीब तीन फीट लंबी थी. गोविंद शर्मा ने बताया कि यह जंगली छिपकली है. इस मोनिटर लिजार्ड कहते हैं. इसे देखकर यह पूरा परिवार दहशत में आ गया था. छिपकली को सावधानी से पकड़कर बाद में लाडपुर रेंजर की अनुमति से जंगल में छोड़ दिया गया.

पत्नी और साले से तंग आया युवक, मोबाइल पर स्टेट्स लगाकर छोड़ दी दुनिया, कहा-परेशान कर डाला 

बारिश के मौसम में सावधानी बरतने की आवश्यकता है
उल्लेखनीय है कि चंबल नदी किनारे स्थित होने के कारण यहां भूमि में काफी नमी है. बारिश के मौसम में यह नमी और बढ़ जाती है. ज्यादा बारिश से बिलों में पानी चले जाने से सांप समेत रेंगने वाले अन्य जीव जंतु बाहर निकल आते हैं. वे सूखी जगह की तलाश में इधर-उधर घूमते हुए रिहायसी इलाकों आ जाते हैं. कोटा में बारिश के मौसम में बड़ी संख्या कोबरा और अन्य खतरनाक सांप निकलने की घटनाएं भी होती है. बारिश के मौसम में ये जीव कई बार वाहनों में भी घुस जाते हैं. लिहाजा इस मौसम में सावधानी बरतने की आवश्यकता है.

Tags: Kota news, Monitor Lizard, Rajasthan news, Wildlife

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More