अगर बाहर हो रही हो तेज बारिश और चल रही हो आंधी… तो क्या चलाना चाहिए AC? यहां जानें जवाब

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अब भारत में मानसून ने दस्तक दे दी है और कई इलाकों में बारिश होने लगी है. हालांकि, अभी मौसम पूरी तरह से ठंडा नहीं हुआ है. ऐसे में लोग AC चलाना जारी रखते हैं. एसी की जरूरत खासतौर पर इसलिए भी पड़ती है क्योंकि इसी से उमस से राहत मिलती है. लेकिन, एक सवाल हो सकता है आपके मन में हो कि क्या जब बारिश या आंधी तूफान चल रही हो, तब क्या एसी को चलाना चाहिए? आइए जानते हैं इस बारे में.

01

आपका AC भले ही विंडो या स्प्लिट या सेंट्रल सिस्टम वाला हो. इसे आमतौर पर हल्की बारिश में चलाने में कोई खतरा नहीं रहता है. बल्कि एक्सपर्ट मानते हैं कि हल्की बारिश में आउटडोर यूनिट में जमी धूल और गंदगी साफ भी हो जाती है. लेकिन, भारी बारिश और तूफान के दौरान कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है. (Image- ShutterStock)

02

आउटडोर यूनिट प्रोटेक्शन: कोशिश करें कि भारी बारिश वाली स्थितियों में आउटडोर यूनिट डायरेक्ट एक्सपोजर से बचा हो. वैसे AC यूनिट्स आउटडोर एलिमेंट्स से सामना करने के लिए बने होते हैं. लेकिन, भारी बारिश आउटडोर यूनिट को नुकसान पहुंचा सकती है. साथ ही यूनिट की परफॉर्मेंस को भी प्रभावित कर सकती है. अगर आपका आउटडोर यूनिट ठीक तरह के शेल्टर में न हो तो भारी बारिश के समय एसी को बंद कर दें. (Image- ShutterStock)

03

इलेक्ट्रिकल सेफ्टी: AC समेत किसी भी इलेक्ट्रिकल अप्लायंस को इस्तेमाल करते वक्त इलेक्ट्रिकल सेफ्टी को ध्यान में रखना बहुत जरूरी होता है. ऐसे में सुनिश्चित करें कि बारिश के कारण आपके एसी यूनिट की बिजली आपूर्ति बाधित न हो. अगर वायरिंग में कोई दिक्कत नजर आ रही हो तो बारिश में एसी बंद कर दें और दोबारा शुरू करने से पहले किसी प्रोफेशनल की मदद लें. (Image- ShutterStock)

04

कुछ संभावित खतरे: जब बारिश हो रही हो तो एयर कंडीशनर चलाने के कुछ अलग परिणाम हो सकते हैं. जैसे- जैसे ये ओवरहीट होकर ब्रेकडाउन हो सकता है. ऐसा इसलिए है क्योंकि बारिश के कारण आपके एयर कंडीशनर के कॉइल गीले हो सकते हैं, जिसकी वजह से उन्हें आपके घर को ठंडा करने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ती है. ऐसे में बारिश के समय एसी चलाने से घर में पानी अंदर आने की संभावना भी बनी होती है. ऐसे में अगर आप पैसे और बिजली बिल को बचाना चाहते हैं तो बारिश के समय एसी चलाने से बच सकते हैं. (Image- ShutterStock)

05

अब सवाल ये है कि क्या तूफ़ान के दौरान एसी चलाया जा सकता है? तो इसका जवाब है नहीं. एक्सपर्ट्स मानते हैं कि तूफान के समय एसी नहीं चलाना चाहिए. इससे न केवल ऊर्जा की बर्बादी होती है. बल्कि, यदि बिजली आपके घर पर गिरती है, तो ये इलेक्ट्रिक लाइन्स के जरिए ट्रैवल कर सकती है और आपके एसी यूनिट को नुकसान पहुंचा सकती है. (Image- Canva)

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें