अमिताभ बच्चन की ‘डॉन’ का टाइटल लोगों को नहीं था पसंद, खुद बिग बी ने किया खुलासा, चौंकाने वाली है वजह

नई दिल्ली.  हिंदी सिनेमा जगत के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन उम्र के इस पड़ाव पर आकर भी आज मेकर्स की पहली पसंद बने हुए हैं. अपने एक्टिंग करियर में अभिनेता के कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में शानदार किरदार निभाए हैं. उनकी इन्हीं फिल्मों में से एक है साल 1978 में आई फिल्म ‘डॉन’. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी. अब इस फिल्म को लेकर बिग बी ने अपने ब्लॉग के जरिए एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया है. क्या है वो किस्सा आइए जानते हैं.

अमिताभ बच्चन ने करियर की शुरुआत से ही अपने एक्टिंग टैलेंट के दम पर फैंस का खूब दिल जीता है. अब उम्र के इस पड़ाव पर आकर भी वह इंडस्ट्री के बेहतरीन सुपरस्टार के तौर पर बने हुए हैं. हाल ही में उनकी फिल्म डॉन की रिलीज को 41 साल पूरे हुए हैं. इस फिल्म को उस वक्त न सिर्फ ऑडियंस ने पसंद किया था बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी इस फिल्म ने सफलता के झंडे गाड़ दिए थे. अब बिग बी ने अपने ब्लॉग पर इसी फिल्म से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया है. उन्होंने बताया कि उनकी फिल्म डॉन के टाइटल को लेकर उस वक्त लोग बहुत नाराज हुए थे लेकिन क्यों इसकी वजह जानकर आप भी चौंक जाएंगे.

जब शूटिंग के दौरान नशे में धुत होकर बेहोश हो गई थी एक्ट्रेस, महज 1 रुपए ली थी फीस, अमर कर दिया था किरदार

बिग बी ने शेयर किया ‘डॉन’ से जुड़ा दिलचस्प किस्सा
अपने ब्लॉग पर अमिताभ बच्चन ने 1978 में आई फिल्म डॉन का एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया है. उन्होंने बताया कि जिस समय इस फिल्म का ऐलान किया था उस वक्त मार्केट में लोगों को फिल्म का टाइटल बिल्कुल पसंद नहीं आया था. लोग इससे काफी नाराज थे. बिग बी ने लिखा, जिस समय मेरे साथ फिल्म डॉन का ऐलान किया गया था. इंडस्ट्री में कई लोगों को डॉन शब्द का मतलब ही नहीं पता था. वह जिस चीज के बारे में जानते थे वो डॉन नाम का एक प्रोडक्ट था. उस वक्त डॉन से बनियान बिका करती थी. लोग उस वक्त इस नाम से नाराज हो गए थे कि मेकर्स ने फिल्म का शीर्षक अंडरगारमेंट्स के नाम पर क्यों रखा है.

इन फिल्मों में दिखेगा अमिताभ बच्चन का जलवा
अमिताभ बच्चन इंडस्ट्री की ज्यादातर फिल्मों में अहम भूमिका में नजर आ ही जाते हैं. इन दिनों भी उनके पास कई ऐसे प्रोजेक्ट हैं जो रिलीज के लिए तैयार हैं. इनमें बिगब जी कृति सेनन की फिल्म ‘गणपथ में नजर आएंगे. विकास बहल द्वारा निर्देशित, गणपथ 20 अक्टूबर को हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम और तेलुगु में रिलीज होने वाली है. इसके अलावा वह प्रभास और दीपिका पादुकोण के साथ फिल्म प्रोजेक्ट के में भी नजर आएंगे.

Tags: Amitabh bachchan, Bollywood news, Entertainment news.

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More