
मॉस्को. रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के दौरान अब व्लादिमीर पुतिन अपने ही देश में घिरने लगे हैं. एक समय रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सबसे खास लोगों में शुमार होने वाले येवगेनी प्रिगोझिन ने उनके खिलाफ ही मोर्चा खोल दिया है. वैगनर ग्रुप के प्रमुख ने कहा रूस के राष्ट्रपति ने जो गलती है इससे उन्हें इसके लिए सत्ता गंवानी पड़ेगी. इसके जवाब में व्लादिमीर पुतिन ने वैगनर ग्रुप को कुचलने की बात कही. पुतिन के इस बयान पर प्रिगोझिन ने कहा है कि रूसी राष्ट्रपति ने अपने भाषण के दौरान गलत विकल्प चुना और देश को जल्द ही एक नया राष्ट्रपति मिलेगा.
वैगनर समूह ने कथित तौर पर कहा कि रूसी राष्ट्रपति ने अपने भाषण के दौरान गलत विकल्प चुना और देश को जल्द ही एक नया राष्ट्रपति मिलेगा. येवगेनी प्रिगोझिन के नेतृत्व में भाड़े के सैनिकों ने देश के सैन्य नेतृत्व को हटाने के अपने प्रयास में दो रूसी शहरों पर नियंत्रण का दावा किया है और तीन सैन्य हेलीकॉप्टरों को भी मार गिराने का दावा किया है. विद्रोही समूह ने यह भी कहा कि आगे बढ़ने पर उसे नेशनल गार्ड से बहुत कम प्रतिरोध का सामना करना पड़ा. इसके बाद रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भड़के हुए हैं और वैगनर ग्रुप को तबाह कर देने के लिए एक्शन में आ गए हैं.
वैगनर ग्रुप के विद्रोह के बाद राष्ट्र के नाम एक संबोधन में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि वैगनर ने बुरे वक्त में रूस को धोखा दिया है और सेना को चुनौती दी है. सेना के खिलाफ हथियार उठाने वाला हर व्यक्ति देशद्रोही है. उन्होंने आगे कहा कि प्रिगोझिन का यह कदम रूस के लोगों की पीठ पर हमला जैसा है. उसने निजी हितों के कारण पीठ में छुरा घोंपा है. उन्होंने कहा कि रूस अपने भविष्य के लिए पूरी ताकत से लड़ रहा है. पुतिन ने कहा हमारा जवाब और भी कठोर होगा.राष्ट्रपति पुतिन ने इस घटनाक्रम के बाद सेना के कमांडरों के साथ बैठक की और विद्रोहियों को मार गिराने का आदेश भी जारी कर दिया है.
.
Tags: Russia News, Russia ukraine war, Vladimir Putin, Wagner Group
FIRST PUBLISHED : June 24, 2023, 16:12 IST






