मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना डाक विभाग ने खोले 25 हज़ारे खाते, महिलाओं को मिले 1000 रुपए

सुनील रजक/शिवपुरी. डाक विभाग ने एक सराहनीय काम किया है. मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत महिलाओं के खाते खोले गए और डीबीटी सक्रिय कराने का काम किया. महिला हितग्राहियों को योजना का लाभ मिल सके इसके लिए डाक विभाग ने जिले में 25 हज़ार से अधिक खाते खोले गए है. कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी ने डाक विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों की सराहना भी की है.

डाक विभाग अधीक्षक गुना संभाग विनय श्रीवास्तव ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सितम्बर 2018 में इस योजना को प्रारंभ किया था. डाक विभाग के डिजीटल बैंक, इंडिया पोस्ट पेमेन्ट्स बैंक के माध्यम से जिले में 25000 लाडली बहनों के खाते खोले गए हैं, जिसमें पूरे प्रदेश में शिवपुरी जिला प्रथम स्थान पर है. लाडली बहना योजना के प्रारंभ होने के बाद से शिवपुरी जिले में डाक विभाग सक्रिय होकर इस योजना का लाभ दिलाने के लिए लगातार काम किया जा रहा है. विगत तीन माह में विशेष अभियान चलाकर प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के 30,000 हितग्राहियों के खाते डाक विभाग द्वारा खोले गए हैं. इन हितग्राहियों के खाते खोलने के संबंध में शिवपुरी जिला पूरे मध्य प्रदेश में प्रथम स्थान पर है.

सीएम शिवराज ने एक क्लिक से राशि अंतरित की
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना महिलाओं के लिए उपहार की तरह है. ग्राम पंचायत दर्रोनी निवासी सम्मी खां के परिवार की 3 महिलाओं को एक-एक हजार रूपए की राशि प्राप्त हुई है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के हितग्राहियों के बैंक खातो में सिंगल क्लिक से एक हजार रूपए की राशि अंतरित की है.

इस परिवार को 66 हजार रुपए तक होगा लाभ

सम्मी खां ने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हमारे पूरे परिवार का ध्यान रखा है. एक ही परिवार की 3 महिलाओं को लाड़ली बहना और 3 पुरुषो को किसान सम्मान निधि का लाभ मिल रहा है. उन्होंने बताया कि मेरे परिवार में सम्मी पत्नि नबाव खां, रुखसार पत्नि फिरोज खां और जरीना पत्नि गुड्डा खां को सम्मान निधि और लाडली बहना का लाभ प्राप्त हो रहा है. इस तरह एक साल में इस परिवार को 66 हजार रुपए का लाभ प्राप्त होगा. इसके अतिरिक्त परिवार को शासन की तरफ से खाद्यान्न भी मिलता है. सभी का आयुष्मान कार्ड भी बना है.

उनका कहना है कि अब हर माह हमें भी 1 हजार रुपए की राशि भी प्राप्त होगी. मुख्यमंत्री जी ने हमारी छोटी-छोटी जरूरतों की पूर्ति के लिए आर्थिक द्वार खोले है. हर माह एक हजार रुपए की राशि मिलेगी जिसे मुख्यमंत्री जी ने तीन हजार रुपए तक बढ़ाने की घोषणा की है. निश्चित ही बड़ी हुई राशि से हम अपने और अपने बच्चों के ऊपर खर्च करेंगे. उन्होंने मुख्यमंत्री जी को हृदय से धन्यवाद दिया है.

Tags: Bihar Government, Local18, Madhya pradesh news, New Scheme, Shivpuri News

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More