School Exam: पांचवीं, आठवीं के लिए वार्षिक परीक्षाएं फिर से शुरू, चेक करें डिटेल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. School 5th 8th Exam: महाराष्ट्र सरकार ने कक्षा पांचवीं और आठवीं के लिए वार्षिक परीक्षाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जिससे छात्र-छात्राओं के दूसरे प्रयास में इन परीक्षाओं को उत्तीर्ण करने में विफल रहने पर विद्यालय उन्हें उसी कक्षा में रोक सकते हैं. राज्य के स्कूल शिक्षा विभाग ने शुक्रवार को इस आशय की एक अधिसूचना जारी की. यह अधिसूचना केंद्र द्वारा शिक्षा का अधिकार (आरटीई) अधिनियम में संशोधन की पृष्ठभूमि में आई है, जिसमें कक्षा आठ तक किसी भी विद्यार्थी को फेल नहीं करने की व्यवस्था थी.

अधिसूचना में कहा गया है कि वार्षिक परीक्षा कक्षा पांचवीं और आठवीं के शैक्षणिक वर्ष के अंत में आयोजित की जाएगी. इसमें कहा गया है कि यदि कोई बच्चा परीक्षा उत्तीर्ण करने में विफल रहता है, तो अतिरिक्त मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा और दो महीने में फिर से परीक्षा आयोजित की जाएगी. अधिसूचना के मुताबिक, हालांकि यदि उक्त बच्चा दूसरी बार भी परीक्षा उत्तीर्ण नहीं कर पाता है, तो उसे उस वर्ष उसी कक्षा में रोक लिया जाएगा.

School Exam: उसी स्कूल में पढ़ सकेंगे बच्चे
अधिसूचना में यह भी स्पष्ट किया गया है कि प्रारंभिक शिक्षा पूरी होने तक किसी भी बच्चे को स्कूल से नहीं निकाला जाएगा. ऐसे में स्कूल में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स के लिए यह अच्छी खबर है. स्टूडेंट्स के लिए ऐसे में चिंता करने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है.

ये भी पढ़ें-
School Education: अब सरकारी स्कूलों में भी होगी करियर काउंसलिंग, इन बच्चों को मिलेगा लाभ
Government Job: सरकारी नौकरी के लिए 3444 पदों पर भर्ती, 10वीं और 12वीं पास करें आवेदन

Tags: Education news, Exam news, School education

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें