PM Modi Egypt Visit: अमेरिका की पावर-पैक यात्रा के बाद आज शाम मिस्र पहुंचेगे PM मोदी, जान लें यात्रा का पूरा शेड्यूल


हाइलाइट्स

आज शाम पीएम मोदी मिस्र की राजधानी काहिरा पहुंचेंगे.
यह प्रधानमंत्री मोदी की मिस्र की पहली यात्रा है.
यह 1997 के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली द्विपक्षीय यात्रा भी है.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) शनिवार को अमेरिका की पावर-पैक यात्रा के समापन के बाद मिस्र (PM Modi Egypt Visit) के लिए रवाना हुए. बता दें कि यह प्रधानमंत्री की मिस्र की पहली यात्रा है. इसके साथ ही राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी (Abdel Fattah El-Sisi) के निमंत्रण पर मिस्र की दो दिवसीय राजकीय यात्रा 1997 के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली द्विपक्षीय यात्रा भी है.

इंडिया टुडे के अनुसार पीएम मोदी शनिवार (24 जून) शाम 6.15 बजे (IST) मिस्र की राजधानी काहिरा पहुंचेंगे. इसके तुरंत बाद रात करीब 8.40 बजे मिस्र के प्रधानमंत्री मोदी की मुस्तफा मैडबौली के साथ बैठक होगी. बैठक के बाद पीएम मोदी भारतीय समुदाय से बातचीत करेंगे. लगभग 10.20 बजे (आईएसटी), प्रधानमंत्री मोदी मिस्र के ग्रैंड मुफ्ती से मिलेंगे और फिर मिस्र के विचारकों के साथ बातचीत करेंगे.

पढ़ें- PM Modi Egypt Visit: अल-हकीम मस्जिद का दौरा, भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि, मिस्त्र में PM मोदी का ये रहेगा शेड्यूल

अल-हकीम मस्जिद का करेंगे दौरा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस सप्ताह मिस्र की अपनी पहली यात्रा के दौरान दाऊदी बोहरा समुदाय की मदद से बहाल की गई 11वीं सदी की अल-हकीम मस्जिद का भी दौरा करेंगे. वह रविवार को दोपहर करीब एक बजे (आईएसटी) मस्जिद जाएंगे. इसके बाद वह दोपहर करीब 2 बजे हेलियोपोलिस शहीद स्मारक जाएंगे और प्रथम विश्व युद्ध के दौरान मिस्र के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि देंगे. मालूम हो कि यह एक स्मारक है जिसे राष्ट्रमंडल द्वारा बनवाया गया है, लेकिन यह उन 3,799 भारतीय सैनिकों का स्मारक है जिन्होंने प्रथम विश्व युद्ध के दौरान मिस्र में विभिन्न लड़ाइयों में अपने प्राणों की आहुति दी थी.

हेलियोपोलिस शहीद स्मारक का दौरा करने के बाद पीएम मोदी मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी से भी मिस्र प्रेसीडेंसी में मुलाकात करेंगे. इसके बाद नेता एमओयू पर हस्ताक्षर करेंगे और शाम करीब 5.30 बजे एक संयुक्त प्रेस वार्ता करेंगे. पीएम मोदी उसी दिन शाम करीब 6.30 बजे (आईएसटी) नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे.

Tags: Egypt, PM Modi

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More