लखनऊ की इस अकादमी ने दिए हैं बॉलीवुड को हीरे, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, राजपाल यादव और अनुपम खेर से है खास कनेक्शन

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अंजलि सिंह राजपूत. लखनऊ शहर में एक खास अकादमी है, जिसका नाम है भारतेन्दु नाट्य अकादमी. इस अकादमी ने बॉलीवुड को कई हीरे दिए हैं जो बॉलीवुड में अपने अभिनय के जरिए सभी के दिलों पर राज कर रहे हैं. भारतेंदु नाट्य अकादमी से जिन्होंने अपनी पहचान बॉलीवुड में बनाई उनका नाम है नवाजुद्दीन सिद्दीकी, अनुपम खेर और राजपाल यादव. इन तीनों ही कलाकारों ने अपने अभिनय से बॉलीवुड में कभी न मिट पाने वाली छाप छोड़ दी है.

बॉलीवुड में लोगों को हंसाना हो या फिर रुलाना दोनों ही किरदार में अभिनय करके कई राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुके अनुपम खेर आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. अनुपम खेर ने 1981 में यहां पर शिक्षक के तौर पर नौकरी की थी. उन्होंने यहां पर छात्र-छात्राओं को अभिनय की बारीकियां भी सिखाई थी. आज भी जब भी लखनऊ अनुपम खेर आते हैं तो एक बार इस अकादमी में जाना नहीं भूलते, अपने ज्यादातर इंटरव्यू में उन्होंने इस अकादमी का जिक्र भी किया है.

नवाजुद्दीन सिद्दीकी थे यहां की छात्र
गैंग्स ऑफ वासेपुर, पीपली लाइव, बजरंगी भाईजान और मांझी द माउंटेन मैन जैसी फिल्मों में अपने दमदार अभिनय के चलते बॉलीवुड में कम समय में एक अलग पहचान बनाने अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी 1990 से लेकर 1992 तक इसी अकादमी के छात्र रहे. यहां पर उन्होंने अभिनय की बारीकियां सीखी और यहीं से निकलकर वह बॉलीवुड में आज एक चमकता सितारा बन चुके हैं. यही नहीं पिछले महीने 26 मई को अपनी फिल्म ‘जोगीरा सारा रारा’ की प्रमोशन के लिए लखनऊ आए नवाजुद्दीन सिद्दीकी इस अकादमी में भी गए थे और वहां के शिक्षकों से मुलाकात की थी.

राजपाल यादव ने यहीं सीखा सब कुछ
डरना जरूरी है, भूल भुलैया, चुप चुप के और फिर हेरा-फेरी और मैं मेरी पत्नी और वो जैसी हिट फिल्मों में महत्वपूर्ण रोल निभा चुके राजपाल यादव ने 1992 से लेकर 1994 तक यहीं पर सब कुछ सीखा. आज भी इस अकादमी में उनका आना जाना लगा रहता है. लखनऊ आते हैं तो यहां जरूर जाते हैं. राजपाल यादव की इस अकादमी में कई फोटो भी लगी हुई हैं.

इस साल से मास्टर डिग्री
भारतेंदु नाट्य अकादमी के निदेशक प्रोफेसर दिनेश खन्ना ने बताया कि अनुपम खेर, राजपाल यादव और नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर इस अकादमी को गर्व है. लखनऊ आकर ये बॉलीवुड स्टार यहां आना नहीं भूलते हैं. उन्होंने बताया कि इस अकादमी की स्थापना अगस्त 1975 में हुई थी. पहले यहां पर दो वर्ष का डिप्लोमा कोर्स हुआ करता था लेकिन इस साल से यहां पर मास्टर डिग्री भी कर दी गई है. इस साल प्रवेश से जुड़ी हुई सभी प्रक्रिया पूरी हो चुकी हैं, लेकिन फिर भी अगर किसी छात्र छात्राओं को जानकारी चाहिए तो वो गोमती नगर के विकासखंड एक स्थित भारतेंदु नाट्य अकादमी में संपर्क कर सकता है. उन्होंने बताया कि यहां पर सिर्फ 20 सीटों पर प्रवेश लिया जाता है.

Tags: Anupam kher, Lucknow news, Nawazuddin siddiqui, Rajpal yadav, Uttar pradesh news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें