OMG! महज 18 रुपए में मिलता है भरपेट खाना, वह भी साउथ दिल्ली में! जाने लोकेशन

रिया पांडे/ दिल्ली. देशभर में दिल्ली अपने अनोखे ऐतिहासिक जगहों के लिए जानी जाती है. इसलिए यहां लोग घूमने-फिरने और स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठाने आते हैं. हालांकि, इन जगहों पर काफी महंगे फूड मिलते हैं. लेकिन अगर आप साउथ दिल्ली में सस्ते फूड स्पॉट की तलाश कर रहे हैं, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं हैं. क्योंकि साउथ दिल्ली में एक ऐसी जगह है जहां आप केवल 18 रुपए में स्वादिष्ट खाने का लुत्फ उठा सकते हैं.

दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल के बाहर द फास्ट फूड सेन्टर के नाम से यह स्टॉल है. इस स्टॉल को मंगला आंटी चलाती हैं, पर इस स्टॉल के मालिक चंद्रपाल सिंह हैं. इनकी यह स्टॉल 12 साल से लोगो को कम कीमत में खाना खिला रही है. यहां पर आपको 18 रुपए में 2 प्रकार की सब्जी, दो पूड़ी और एक कटोरी चावल मिल जाएंगे. अगर आप एम्स हॉस्पिटल इलाज कराने आए हैं तो आपको यहां कम दाम पर घर जैसा स्वादिष्ट खाना मिल जाएगा. आपको बता दें कि इनकी यह स्टॉल हफ्ते में 7 दिन लगती है.

द फास्ट फूड सेन्टर सुबह 7:30 बजे से लेकर रात 7 बजे तक खुली रहती है. वहीं आप यहां जाने के लिए बस और मेट्रो दोनों का प्रयोग कर सकते हैं. यहां का नियरेस्ट मेट्रो स्टेशन एम्स है और इसका बस स्टैंड सफदरजंग है.

.

FIRST PUBLISHED : June 24, 2023, 14:21 IST

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More