IIT दिल्ली में स्टूडेंट्स को पढ़ाया जाएगा AI और मशीन लर्निंग, इतनी होगी कोर्स फीस

अभिषेक तिवारी/दिल्ली. देश के सबसे प्रतिष्ठित तकनीकी शिक्षण संस्थान में से एक आईआईटी दिल्ली आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड मशीन लर्निंग ट्रेनिंग प्रोग्राम आयोजन करने जा रही है. इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. यह 30 जून, 2023 तक चलेगी. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और मशीन लर्निंग ट्रेनिंग प्रोग्राम का समय 24 सितंबर से सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक है. इसकी कक्षा ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से आयोजित की जाएगी. विश्वविद्यालय ने कहा कि पाठ्यक्रम में अनुभवी पेशेवरों के मार्गदर्शन में व्याख्यान और व्यावहारिक कार्य दोनों शामिल हैं.

पाठ्यक्रम में मुख्य रूप से पांच मॉड्यूल शामिल होंगे- एआई और पायथन बेसिक्स का परिचय, पायथन के साथ एप्लाइड डेटा साइंस, मशीन लर्निंग एल्गोरिदम, केरस और टेन्सरफ्लो का उपयोग कर के कंप्यूटर विजन के लिए डीप लर्निंग और केरस व टेन्सरफ्लो का उपयोग कर के प्राकृतिक भाषा प्रसंस्करण के लिए डीप लर्निंग.

कौन ले सकता है हिस्सा

विज्ञान, प्रौद्योगिकी इंजीनियरिंग और गणित जैसे क्षेत्रों सहित पृष्ठभूमि वाले तथा कंप्यूटर विज्ञान, भौतिकी, गणित, सांख्यिकी और इंजीनियरिंग आईटी उद्योग, सॉफ्टवेयर विकास, प्रोग्रामिंग और संबंधित क्षेत्रों में काम करने वाले पेशेवर जो चाहते हैं. व्यवसाय विश्लेषण, बाज़ार अनुसंधान और रणनीतिक योजना में शामिल पेशेवर जो डेटा- संचालित निर्णय लेने में विशेषज्ञता विकसित करना चाहते हैं वो इसमें हिस्सा ले सकते हैं.

इतना होगी कोर्स की फीस

एआई और मशीन लर्निंग का प्रोग्राम छह महीने का होगा. पूरे कोर्स का फीस 1,30,000 रुपये और 18% जीएसटी अलग से. अगर आप कोर्स फीस इंस्टॉलमेंट में देना चाहे तो पहले स्टॉलमेंट में 80,000 रुपये+18% जीएसटी. जबकि, दूसरे स्टॉलमेंट में 50,000+18% जीएसटी देना होगा.

कैसे करें कोर्स के लिए आवेदन

enrollment.jaroeducation.com/online/iit.del वेबसाइट पर विजिट कर आवेदन कर सकते हैं. एनरोलमेंट की अंतिम तिथि 30 जून, 2023 है.

Tags: Delhi news, Education news, IIT, Local18

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More