
गाजियाबाद. इंदिरापुरम के ऑरेंज काउंटी में योग दिवस पर योग करने वालों को सम्मानित किया गया. सोसाइटी में रेजिडेंट ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया था. इस अवसर पर सोसाइटीवासियों पूरे उत्साह के साथ भाग लिया. जिसमें योग के शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक लाभों को अपनाने के लिए ऑरेंज काउंटी के रेजिडेंट की एकता और प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया गया था. यह कार्यक्रम ऑरेंज काउंटी निवासियों के विशेष अनुरोध पर ऑरेंज काउंटी व्यायाम विकास केंद्र द्वारा आयोजित किया गया था. इस आयोजन में शामिल होने वालों को सम्मानित किया गया.
इस कार्यक्रम का नेतृत्व योग प्रशिक्षकों ने किया, जिन्होंने प्रतिभागियों को विभिन्न आसन, प्राणायाम और ध्यान की विभिन्न मुद्राओं के माध्यम से मार्गदर्शन किया. ऑरेंज काउंटी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह सभा अंत में जलपान के साथ संपन्न हुआ.
इस सफल आयोजन के आयोजक ऑरेंज काउंटी व्यायाम विकास केंद्र ने 9वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को एक यादगार अवसर बनाने वाले सभी प्रतिभागियों, गणमान्य व्यक्तियों और स्वयंसेवकों के प्रति आभार व्यक्त किया.






