PM Modi Egypt Visit LIVE: भारत से चोरी हुई 100 प्राचीन वस्तुएं लौटाएगा अमेरिका, PM मोदी बोले- दिल की गहराइयों से धन्यवाद

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चार दिवसीय अमेरिका की राजकीय यात्रा का आज समापन हो गया. वह अमेरिका स हीे इजिप्ट की दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर निकले. उन्होंने ट्वीट करके कहा, ‘एक बहुत ही विशेष यूएसए यात्रा का समापन, जहां मुझे भारत यूएसए की मित्रता को गति देने के उद्देश्य से कई कार्यक्रमों और बातचीत में भाग लेने का मौका मिला. हमारे देश और पृथ्वी को आने वाली पीढ़ियों के लिए एक बेहतर स्थान बनाने के लिए मिलकर काम करते रहेंगे.’

अपने अमेरिका दौरे के आखिरी कार्यक्रम में PM मोदी ने जाॅन एफ कैनेडी सेंटर में यूएस-भारत रणनीतिक साझेदारी फोरम कार्यक्रम में भी भाग लिया, जहां उन्होंने भारतीय कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ शीर्ष अमेरिकी कंपनियों के व्यापारिक नेताओं को संबोधित किया. उन्होंने रोनाल्ड रीगन सेंटर में भारतीय मूल के लोगों को संबोधित भी किया. इससे पहले, पीएम मोदी ने बोइंग के सीईओ डेविड कैलहौन, अमेजन के सीईओ एंड्रयू जेसी और गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई सहित अमेरिका के शीर्ष शीर्ष अधिकारियों के साथ व्यावसायिक बैठक की थी.

राष्ट्रपति जो बाइडेन ने गुरुवार को पीएम मोदी के लिए रेड कार्पेट बिछाया, दोनों नेताओं ने चीन के वैश्विक प्रभाव का मुकाबला करने के उद्देश्य से रक्षा और वाणिज्य पर देशों के बीच हुए समझौतों का जिक्र किया. पीएम मोदी की यात्रा के दौरान, दोनों नेताओं ने भारत में अमेरिकी-आधारित कंपनियों द्वारा महत्वपूर्ण निवेश की घोषणा की. राष्ट्रपति बाइडेन और पीएम मोदी ने दो घंटे से अधिक समय तक निजी तौर पर बात करने के बाद, एक संयुक्त बयान में पूर्वी और दक्षिण चीन सागर में बढ़ते तनाव और अस्थिर करने वाली कार्रवाइयों की चेतावनी दी और अंतरराष्ट्रीय कानून और नेविगेशन की स्वतंत्रता के महत्व पर जोर दिया.

पीएम मोदी की चार दिवसीय अमेरिका यात्रा को भारतीय अधिकारियों ने ऐतिहासिक करार दिया है और इसे अत्याधुनिक प्रौद्योगिकियों के हस्तांतरण और संयुक्त अनुसंधान में महत्वपूर्ण सहयोग के लिए अमेरिका को सहमत कराने की भारत की एक सफलता के रूप में देखा जा रहा है. पीएम मोदी ने वाशिंगटन डीसी में रोनाल्ड रीगन बिल्डिंग में भारतीय प्रवासियों को संबोधित करते हुए कहा ‘अमेरिका के नए वाणिज्य दूतावास बेंगलुरु और अहमदाबाद में खोले जाएंगे. अब यह निर्णय लिया गया है कि एच1बी वीजा नवीनीकरण अमेरिका में ही किया जा सकता है.’

अधिक पढ़ें …

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें