
रामकुमार नायक/महासमुंद : राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने नीट , जेईई -2023 के परिणाम की घोषणा के बाद हिमांशु साहू के घर में दोहरी खुशी का माहौल बना हुआ है. हिमांशु साहू का चयन का चयन दो परीक्षाओं में एक साथ हुआ. छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के रिवरडेल वर्ल्ड स्कूल के 12वीं के फर्स्ट बैच के छात्र हिमांशु साहू का चयन नीट व जेईई दोनों में हुआ है. जिसके बाद हिमांशु के परिजन और स्कूल प्रबंधन ने प्रशन्नता जाहिर की है.
विद्यालय समिति ने हिमांशु साहू और हेक्सा माइंड टीम का सम्मान भी किया है. इस सफलता को लेकर हिमांशु ने बताया कि, उसे विद्यालय में हेक्सा माइंड की ओर से जेईई व नीट की कक्षाएं सुचारू रूप से प्रदान की जाती थी. जिसमें जेईई व नीट की प्रतियोगिता परीक्षा के द्वारा इसकी तैयारी करवाई जाती थी. साथ ही साथ हिमांशु ने इसका श्रेय अपने शिक्षकगण और माता-पिता को दिया.
माता-पिता और शिक्षकों को दिया सफलता का श्रेय
हिमांशु ने बताया कि बारहवीं की कक्षाओं के शुरुआती दौर में जब आया तब NEET और JEE के बारे में पता चला. स्कूल में शिक्षकों ने पूरा सपोर्ट किया. मेरे पापा दूर रहते हैं लेकिन उन्होंने ने भी फोन के माध्यम से बहुत मोटिवेट करते किया और कहते थे कि कोई दिक्कत नहीं है. टेंशन नहीं लेना आराम से निकालना है. कहते थे और मुझे सपोर्ट करते थे. मेरी मम्मी साथ रहती थी.
कड़ी मेहनत से मिली सफलता
पढ़ाई के शुरुआती दौर से शिक्षकों का भरपूर सहयोग मिलता था. कक्षाएं शुरू होने के 10 मिनट पहले रोज क्लास टेस्ट लेते थे. बायो की टीचर बीच-बीच में टेस्ट लेती रहतीं थीं जिसकी वजह से हमारी पढ़ाई का दायरा बढ़ने लगा. मैं रात में 2 -2 बजे तक पढ़ाई करता था. चयन के पीछे मेहनत और समय बहुत महत्वपूर्ण है. शिक्षकों का सहयोग भरपूर मिला वे भी रात में 12 -12 बजे तक जगकर पढ़ाते थे.
.
FIRST PUBLISHED : June 23, 2023, 22:52 IST






