गोरखपुर में जायके का लेना है स्वाद तो आना होगा जीडीए टावर, मोमो और चाप की मिलती हैं कई वेरायटी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रजत भट्ट/ गोरखपुर. गोरखपुर में जायके का स्वाद लेने के लिए लोग शाम होते ही अपने घर से परिवार के संग निकल जाते हैं. शहर में कई तरह के नए-नए व्यंजनों की शुरुआत हो रही है. इसी तरह कुछ लोग फास्ट फुड के दीवाने हैं तो कुछ लोग साउथ इंडियन इन सब के पसंदीदा फूड शहर में मिल ही जाते हैं. लेकिन अगर गोरखपुर में चाप और मोमो की कई वैराइटीज खानी हो तो आपको गोरखपुर के जीडीए टावर मे जरूर आना होगा. यहां मौजूद कई दुकानें हैं हर दुकान पर मोमो और चाप के कई वैरायटी उपलब्ध है.

2017 से चल रही है दुकान
गोरखपुर में जायके का स्वाद लेने के लिए जीडीए टावर में शाम होते ही भीड़ लगने लगती है. कुछ लोग परिवार के साथ तो कुछ दोस्तों के साथ चले आते हैं मोमो और चाप के लुफ्त उठाते हैं. यहां पर 2017 से दुकान चलाने वाले आदित्य तिवारी बताते हैं टावर में सबसे पहली उन्हीं की दुकान खुली थी.

आज उनके दुकान पर 13 मोमो के वैराइटीज मिलते हैं और मोमो की शुरुआत 70 रुपये से लेकर करीब 250 तक की है. लेकिन लोगों को यहां सबसे ज्यादा पसंद कुरकुरे मोमोज आता है. शाम होते ही हैं जबरदस्त भीड़ होती है और हर दुकान पर ग्राहकों का जमावड़ा लगता है. चाप और मोमो खाने के लिए लोग यहां शाम होते ही आने लगते है.

पहले महज थी कुछ दुकानें
दो चार साल पहले गोरखपुर के जीडीए टावर में परिंदा भी पर नहीं मारता था. लेकिन पिछले 1 सालों से यह गोरखपुर के फास्ट फूड का हब बन चुका है लोगों की यहां जबरदस्त भीड़ होती है. यहां रेगुलर आने वाले राहुल बताते हैं मैं पिछले 1 साल से यहां आ रहा हूं.

पहले यहां कोई दुकान नहीं हुआ करती थी ना ही कोई आता था. लेकिन 1 साल से यह जीडीए टावर चाप और मोमो के लिए इतना फेमस हो गया है कि अब यहां बैठने की जगह नहीं मिलती शाम में जबरदस्त भीड़ होती है. आपको जिस भी वैराइटीज के मोमो और चाप खाने हो वह सब यहां मिल जाएंगे. मोमो यहां 70 रुपये से शुरू हो जाता है तो वही चाप 150 से 300 तक मिल जाएगी.

Tags: Gorakhpur news, Local18, UP news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें