‘भाई को ढूंढ लो दूसरी…’ किस गम में हैं मोहम्मद शमी? इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो, तो फैंस ने यूं लिए मजे

हाइलाइट्स

मोहम्मद शमी को वेस्टइंडीज दौरे से मिला ब्रेक.
शमी ने आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया.

नई दिल्ली. भारतीय टीम महीनेभर की छुट्टी काटने के बाद वेस्टइंडीज दौरे (IND vs WI) के लिए तैयार है. बीसीसीआई (BCCI) ने टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए 16 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है. इस टीम में कुछ युवा प्लेयर्स को चांस दिया गया है वहीं, कुछ प्लेयर्स को आराम भी दिया गया. जिसमें टीम इंडिया के स्टार पेसर मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) भी शामिल हैं. शमी गेंदबाजी क्रम में भारतीय टीम की रीढ़ बन चुके हैं, उन्होंने अपनी धारधार गेंदबाजी से जसप्रीत बुमराह की कमी को खलने नहीं दिया है. टीम का ऐलान होते ही शमी ने एक पोस्ट किया है जो देखते ही देखते वायरल हो चुका है.

मोहम्मद शमी ने अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीत लिया है. फिर चाहे बात आईपीएल की हो या फिर डब्लूटीसी फाइनल की. मोहम्मद शमी आईपीएल के 17 मुकाबलों में 28 विकेट लेकर पर्पल कैप विजेता साबित हुए. इसके बाद फाइनल में भी अपनी छाप छोड़ी. इसके बाद शमी को वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज से आराम दिया गया है. नए गेंदबाजों के रूप में नवदीप सैनी, मुकेश कुमार जैसे प्लेयर्स को टीम में मौका दिया गया. शमी छुट्टियों का लुत्फ लंदन में उठाते नजर आ रहे हैं. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लंदन की कुछ फोटोज शेयर की हैं जिसमें वह रात में खड़े नजर आ रहे हैं. पिक्स को देखने के बाद फैंस ने शमी के मजे लेना शुरू कर दिया है.

Mohammed Shami

लंदन में अकेले घूमना सबसे बड़ा आराम है- मोहम्मद शमी

शमी ने लंदन में पिक्स शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘लंदन में अकेले घूमना सबसे बड़ा आराम है, लंदन की खोज.’ जिसके बाद फैंस ने उनकी सिंगल लाइफ को लेकर मजे लेना शुरू कर दिया. एक फैन ने उनकी पोस्ट पर कमेंट में लिखा, ‘भाई कोई ढूंढ लो दूसरी, कब तक ऐसे अकेले जिंदगी काटोगे.’

Mohammed Shami

मोहम्मद शमी आईपीएल और चैंपियनशिप फाइनल के बाद लंबे समय के ब्रेक पर हैं. बीसीसीआई ने वेस्टइंडीज दौरे पर टेस्ट और वनडे सीरीज का ऐलान किया है. जिसमें मोहम्मद शमी का नाम नहीं है. हालांक, एशिया कप और वनडे वर्ल्ड कप के लिहाज से शमी टीम इंडिया की अहम कड़ी बन चुके हैं.

Tags: India vs west indies, Mohammed Shami, Team india

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More