खत्म हुआ इंतजार, अगले महीने नए अवतार में लॉन्च होगी सेल्टोस, धांसू फीचर्स की होगी भरमार

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली. किआ मोटर्स अपनी सेल्टोस फेसलिफ्ट लॉन्च करने के लिए तैयार है. सेल्टोस के फेसलिफ्ट मॉडल के लिए मार्केट में लॉन्च से पहले काफी बज क्रिएट हो चुका है. कंपनी इसे इंडिया में 4 जुलाई को पेश करेगी. इसकी कीमत की घोषणा कंपनी जुलाई के अंत तक कर सकती है. कंपनी इसके लिए डिलिवरी बाद में शुरू करेगी.

कंपनी ने सेल्टोस को 2019 में लॉन्च किया था. इस कार को भारत में काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला. 2019 से यह इस कार के लिए सबसे बड़ा अपडेट है. इस कार में ऑल न्यू टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ आने वाली है. नए अवतार में सेल्टोस गेम चेंजर साबित हो सकती है.

टेस्टिंग के दौरान हो चुकी है स्पॉट
भारतीय सड़कों पर सेल्टोस फेसलिफ्ट के हालिया स्पाई शॉट ने हमें इसके एक्सटीरियर की एक झलक दी है. स्पाई इमेज से नई बम्पर डिज़ाइन का पता चलता है, जो खास तौर पर जीटी लाइन मॉडल के लिए है. दूसरी ओर, रेग्युलर एचटी लाइन वेरिएंट में इंटरनेशनल-स्पेक मॉडल की तरह बम्पर डिज़ाइन बनाए रखने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें : हर दिन बुकिंग के रिकॉर्ड तोड़ रही ये एसयूवी, टाटा-हुंडई के लिए खतरे की घंटी

ये फीचर्स भी मौजूद
आगे बढ़ते हुए, सेल्टोस फेसलिफ्ट में बिल्कुल नए हेडलैंप असेंबली के साथ नए डिजाइन वाले इंटर्नल और एलईडी डेटाइम रनिंग लैंप होंगे. इसके अतिरिक्त, इसमें एक बड़ी और मोडिफाइड ग्रिल, नए फॉग लैंप हाउसिंग और बम्पर में इंटिग्रेटेड ADAS मॉड्यूल मौजूद होगा.

यह भी पढ़ें : मारुति की इन 2 कारों ने मचा दिया धमाल, खरीदने के लिए 1 लाख से ज्यादा लोग लाइन में

कितना बदलेगा लुक ?
सेल्टोस फेसलिफ्ट के पिछले हिस्से में एक नया डिज़ाइन किया गया टेलगेट दिखाई देगा, जिसका मेन अट्रैक्शन शानदार LED लाइट बार है जो टेल-लैंप को जोड़ता है. इसके अलावा, इसमें एक प्रमुख फॉक्स सिल्वर स्किड प्लेट के साथ एक रिडिज़ाइन किया गया रियर बम्पर होगा. जीटी लाइन ट्रिम में, फेसलिफ्ट में दो स्पोर्टी एग्जॉस्ट टिप्स भी होंगे, जो इसकी स्पोर्टी अपील को बढ़ाएंगे.

Tags: Auto News, Car Bike News, Kia Sonet

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें