घर जा रहे दंपत्ति से बदमाशो ने की 50 हजार की लूट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी जिले में बैंक से रुपया निकलकर घर वापस जा रहे दंपत्ति से बदमाशो ने जबरन 50 हजार की लूट कर ली और फरार हो गए,लूट के बाद बैंक और पुलिस चौकी पहुंचकर पीड़ित दंपत्ति ने इसकी शिकायत की,शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

घटना कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी कस्बे के इंडियन बैंक के पास की है जहा नगर पालिका परिषद भरवारी परसरा निवासी दिलीप कुमार अपनी पत्नी के साथ इंडियन बैंक से 50 हजार रुपया निकाला और घर वापस जा रहे थे,कुछ बदमाश दंपत्ति के साथ बैंक से ही लग गए और सिंघिया में गली के अंदर जाकर उनसे जबरन रुपया लूट लिया।पीड़ित दंपत्ति ने बताया कि उनकी पत्नी से बदमाशो ने जबरन रुपया छीन लिया,यह रुपया उन्होंने कर्ज वापस करने के लिए निकाला हुआ था।

लूट की घटना एक बाद दंपत्ति पुलिस चौकी सिंघिया पहुंचे और पुलिस को लूट की सूचना दी,लूट की घटना की सूचना के तत्काल बाद पुलिस जांच में जुट गई है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें