
नई दिल्ली. आईपीएल (IPL 2023) और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल (WTC Final) के बाद टीम इंडिया 1 महीने के ब्रेक पर थी. कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) से लेकर कई खिलाड़ी महीनेभर की छुट्टी का लुत्फ उठाते नजर आए. लेकिन अब वेस्टइंडीज दौरे (IND vs WI) के लिए बीसीसीआई (BCCI) ने टीम इंडिया का ऐलान हो गया है. यह दौरा आईपीएल में तबाही मचाने वाले युवाओं के लिए गोल्डन चांस साबित हो सकता है. टेस्ट टीम में टीम इंडिया की दीवार कहे जाने वाले चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) की छुट्टी हो चुकी है. वहीं, ऋतुराज गायकवाड़ और युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) की टीम में एंट्री हुई है.
वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, रुतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, यशस्वी जायसवाल, अजिंक्य रहाणे, केएस भरत, ईशान किशन, आर अश्विन, आर जडेजा, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जयदेव उनादकट, नवदीप सैनी.
.
Tags: BCCI, Cheteshwar Pujara, IND vs WI, Team india
FIRST PUBLISHED : June 23, 2023, 15:39 IST






