अब स्टेशन के हर प्लेटफार्म पर मिलेगा शुद्ध पेयजल, जानिए रेलवे की योजनाNow pure drinking water will be available on every platform of the station – News18 हिंदी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


अमित सिंह /प्रयागराज : भीषण गर्मी में किसी भी यात्रा के दौरान जिस चीज की सबसे ज्यादा जरूरत होती है. वह है पानी या हम कहे ठंडा पानी. पहले रेलवे स्टेशन में खास प्लेटफार्म पर ही वाटर कूलर लगे होते थे. लेकिन अब विभाग ने नया खाका तैयार किया है. जिसमें स्टेशन के सभी प्लेटफार्म पर वाटर कूलर लगाया जाएगा. ताकि यात्रियों को बिना भटके ठंडा पानी मिल सके.

उत्तर मध्य रेलवे ने रेलवे बोर्ड के निर्देश के बाद इसकी शुरुआत भी कर दिया है. प्रयागराज जंक्शन समेत सभी छोटे-बड़े रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रुकते ही यात्रियों को आसानी से पेयजल उपलब्ध हो जाए. इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.खास बात यह है कि वाटर बूथ प्लेटफार्म के ऐसे स्थान पर लगाया जाएगा. जहां पर ट्रेन के स्लीपर और जनरल कोच आकर रुकते हैं .

यात्रियों को मिलेगी सहूलियत
कई बार ऐसा देखा गया है कि जनरल कोच स्टेशन के बिल्कुल आखरी छोर पर होने के कारण यात्रियों को असुविधा होती है. वह पानी नहीं ले पाते हैं और उन्हें ट्रेन छूटने का भी डर रहता है. ऐसे में रेलवे ने इनकी सहूलियत को देखते हुए यह निर्णय लिया है. रेलवे बोर्ड के डायरेक्टर जीएस एसडी माता बार सिंह की ओर से 21 जून को ही इस संबंध में सभी जून को पत्र भेजा गया है. पत्र में रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ का हवाला भी दिया गया है. इस पहल से रेल यात्रियों को आसानी से पेयजल उपलब्ध हो जाएगा.

Tags: Allahabad news, Local18, Uttar Pradesh News Hindi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें