Bank Holidays list for July: आधी जुलाई बंद रहेंगे बैंक, 15 दिन नहीं होगा काम काज, चेक कर लें छुट्टियों की लिस्ट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने जुलाई 2023 के लिए बैंक छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है. ऐसे में ये बेहद जरूरी है कि आपको पता हो कि इस बार जुलाई में बैंक कितने दिन बंद रहेंगे. वरना आपको खाली हाथ वापस आना पड़ेगा. जुलाई में कुल 15 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं. हालांकि सभी राज्यों के सभी बैंक 15 दिन बंद नहीं रहेंगे. लिस्ट के हिसाब से अलग अलग राज्यों की छुट्टियों के आधार पर बैंक बंद रहने वाले हैं.

बता दें कि भारत में बैंक अवकाश आरबीआई द्वारा तय किए जाते हैं. आरबीआई हर साल बैंक छुट्टियों की एक सूची प्रकाशित करता है, जिसमें राष्ट्रीय अवकाश, राज्य अवकाश और धार्मिक अवकाश शामिल होते हैं. हालांकि लोगों के लिए वर्किंग डे की तरह नॉन वर्किंग डे पर भी ऑनलाइन बैंकिंग सर्विस, एटीएम से ट्रांजेक्शन की सुविधा उपल्ध रहेंगी. तो चलिए आपको बताते हैं कि जुलाई के महीने में किस किस दिन बैंक बंद रहने वाले हैं, जिससे की आप अपने जरूरी काम उसी के हिसाब से करें और किसी काम में देरी न हो.

ये भी पढ़ें: PM Kisan के लाभार्थियों के लिए खुशखबरी! e-KYC के लिए नहीं चाहिए फिंगर प्रिंट-ओटीपी, फोन पर चुटकियों में होगा काम 

जुलाई में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक
आपको बता दें कि बैंकों की छुट्टी हर राज्य के हिसाब से अलग अलग होती है. बैंक हॉलिडे लिस्ट के अनुसार क्षेत्रीय त्योहार के मामले में सिर्फ संबंधित राज्य में ही उस दिन बैंकिंग कामकाज ठप रहेंगे. आरबीआई के मुताबिक हर बैंक में साप्ताहिक छुट्टी यानी रविवार और दूसरा और चौथे शानिवार की छुट्टी रहती है. जुलाई में पहली छुट्टी 5 जुलाई को गुरु हरगोबिंद जी के जन्मदिन से शुरू होती है कुछ राज्यों को छोड़कर, ये छुट्टियां सभी भारतीय बैंकों पर लागू होती हैं.

जुलाई में इस दिन रहेंगे बैंक बंद (July 2023 Bank Holidays List)
4 जुलाई, 2023: रविवार
5 जुलाई, 2023: गुरु हरगोबिंद सिंह जयंती (जम्मू, श्रीनगर)
6 जुलाई, 2023: एमएचआईपी दिवस (मिजोरम)
8 जुलाई, 2023: दूसरा शनिवार
9 जुलाई, 2023: रविवार
11 जुलाई, 2023: केर पूजा (त्रिपुरा)
13 जुलाई, 2023: भानु जयंती (सिक्किम)
16 जुलाई 2023: रविवार
17 जुलाई, 2023: यू तिरोट सिंग डे (मेघालय)
22 जुलाई 2023: चौथा शनिवार
23 जुलाई 2023: रविवार
29 जुलाई, 2023: मुहर्रम (लगभग सभी राज्यों में)
30 जुलाई, 2023: रविवार
31 जुलाई, 2023: शहीदी दिवस (हरियाणा और पंजाब)

Tags: Bank Holiday, Bank holiday list, Bank holidays

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें