राजस्थान सरकार का महिलाओं को बड़ा तोहफा, रोडवेज बसों में अब सिर्फ लगेगा आधा किराया

 कालूराम जाट/दौसा. राजस्थान रोडवेज की बसों में महिलाओं और लड़कियों को अब आधा किराया ही देना होगा. सभी श्रेणी की बसों के किराए में 50 फ़ीसदी छूट शुक्रवार 23 जून से मिलना शुरू हो गया है. यह छूट राजस्थान की सीमा तक ही दी जाएगी. सीएम अशोक गहलोत ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दी है. इस संदर्भ में रोडवेज प्रशासन ने आदेश भी जारी कर दिए है. राखी के मौके पर राजस्थान रोडवेज की बसों में महिलाओं और लड़कियों को फ्री यात्रा की सुविधा मिलती है. उल्लेखनीय है कि BJP राज में भी यह सुविधा मिलती थी.

हालांकि 1अप्रैल से महिलाओं को रोडवेज की बसों में 30 फ़ीसदी छूट लागू हो गई थी. इसके बाद सीएम अशोक गहलोत ने 25 मई को जयपुर में सिंधी कैंप बस स्टैंड के लोकार्पण समारोह में महिलाओं को रोडवेज की सभी श्रेणियों बसों में 50 फ़ीसदी किराए में छूट देने की घोषणा की थी. सीएम की उस घोषणा को पूरा करने के लिए अब मंजूरी मिल गई है.

सीएम ने किया था ऐलान
अब तक केवल साधारण बसों में ही यह छूट मिल रही थी, इस योजना के तहत राजस्थान की सीमा के बाहर किराए में कोई छूट नहीं मिलेगी. सीएम अशोक गहलोत ने इस साल बजट में महिलाओं बालिकाओं को रोडवेज की साधारण बसों में यात्रा करने पर किराए में दी जा रही छूट को 30 से बढ़ाकर 50% करने की घोषणा की थी.

Tags: Bus, Local18, Rajasthan CM

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More