Bikaner dalit girl Gangrape murder at Khajuwala student molested in rented house marks of brutality found on bed – News18 हिंदी

बीकानेर. राजस्थान में फिर एक बेटी की साथ ऐसे ज्यादती हुई जिससे पूरा देश सहम गया. बीकानेर में एक दलित के साथ पहले गैंगरेप किया गया. फिर उसकी हत्या कर दी गई. आरोप के छीटें राजस्थान पुलिस पर भी लगे हैं. परिवार का आरोप है कि वारदात से पहले पुलिसवाले ने उनकी बेटी से छेड़खानी की थी. जब पिता मामले की शिकायत करने थाने गए तो उन्हें धमकाया गया. फिर मामला दर्ज किए बिना वापस भेज दिया गया. पूरा मामला खाजूवाला थाना क्षेत्र का है. दरअसल, मंगलवार दोपहर एक युवती का शव बरामद किया गया था.

फिर इस मामले में मृतिका के पिता ने खाजूवाला थाने के दो कॉन्स्टेबल के साथ एक युवक पर मामला दर्ज करवाया. बताया जा रहा है कि मुख्य आरोपी दिनेश पिछले कई दिनों से युवती को परेशान कर रहा था. इतना ही नहीं कुछ दिन पहले ट्रांसफर हुए सीआई अरविंद सिंह पर भी अब इस केस को लेकर लापरवाही के आरोप लग रहे हैं.

पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई
युवती रोज सुबह अपने गांव से खाजूवाला में कम्प्यूटर कोर्स करने कोचिंग सेंटर जाती थी. इस दौरान आरोपी दिनेश उसका पीछा किया करता था. उसने इस बात की शिकायत कोचिंग सेंटर और घर पर भी की थी. फिर वह अपने एक परिजन के साथ कोचिंग के लिए जाने लगी, लेकिन फिर भी आरोपी बाज नहीं आया. परिवार का कहना है कि इस मामले की शिकायत सीआई से भी कई गई थी. अगर तब वक्त रहते कार्रवाई हो जाती तो आज हमारी बच्ची जिंदा होती. फिलहाल, दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है. पिता की शिकायत पर आरोपी दिनेश सहित दो कॉन्स्टेबल पर केस दर्ज हो गई है. मामले की जांच एसपी ग्रामीण को सौंपी गई है.

ये भी पढ़ें: Bikaner Gangrape: परिजनों का शव लेने से इनकार, गिरफ्तारी की मांग पर अड़े, जानें खाजूवाला केस में अब तक क्या हुआ

किराए के मकान में वारदात
मिली जानकारी के मुताबिक युवती से गैंगरेप किसी किराए के मकान में किया गया है. एफएसएल की टीम के वहां खून के निशान भी मिले हैं. यहां तक की बिस्तर में भी खान मिला है. मकान आरोपी दिनेश के एक दोस्त ने किराए पर लिया था. तो वहीं ग्रामीणों का दावा है कि इसी मकान में पुलिसवालों का भी आना-जाना था.

पिता को धमकाया
परिजनों का आरोप है कि बेटी से छेड़छाड़ की शिकायत करने पिता तत्कालीन सीआई अरविंद सिंह के पास गए थे, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई. उल्टा पिता को ही धमका किया गया. अब थाने के पूर्व सीआई सहित दूसरे पुलिसकर्मियों की भूमिका की जांच की जाएगी.

Tags: Bikaner news, Crime News, Rajasthan news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More