
पटना. भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ मोर्चाबंदी के लिए पटना में आज विपक्षी दलों की बैठक शुरू हो गई है. इस बैठक में शामिल होने के लिए उद्धव ठाकरे, अखिलेश यादव, सीताराम येचुरी, राघव चड्ढा, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे पटना पहुंचे. जबकि बीते गुरुवार की रात पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी, दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती, दीपंकर भटाचार्य, डी राजा और संजय सिंह पटना पहुंच गए थे.
बता दें कि विपक्ष के कई प्रमुख राजनीतिक दलों के नेता 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनके दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को कड़ी चुनौती देने के मकसद से एक मजबूत मोर्चा बनाने की रणनीति पर शुक्रवार को यहां मंथन करेंगे. बैठक से एक दिन पहले बृहस्पतिवार को तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने कहा था कि भाजपा और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के खिलाफ विपक्षी नेता एक परिवार की तरह एकजुट होकर लड़ेंगे. बैठक से जुड़े अपडेट्स के बारे में यहां पढ़ें….
अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में बीजेपी से मुकाबले के लिए संयुक्त रणनीति बनाने के लिए विपक्षी नेताओं की बैठक पटना में शुरू हो गई है. बैठक में 15 से ज्यादा विपक्षी दल शामिल हो रहे हैं.
पटना पहुंचे विपक्ष के नेताओं की बैठक शुरू हो गई है. बैठक में भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी होगी.
पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी विपक्षी नेताओं की बैठक में शामिल होने के लिए पटना सर्किट हाउस से रवाना हो गईं. 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी से मुकाबला करने के लिए संयुक्त रणनीति बनाने के लिए 15 से अधिक विपक्षी दल आज बैठक कर रहे हैं.
#WATCH | West Bengal CM Mamata Banerjee leaves from Patna Circuit House to attend the Opposition leaders’ meeting
More than 15 opposition parties are meeting today to chalk out a joint strategy to take on the BJP in the 2024 Lok Sabha polls. pic.twitter.com/wlrxWiQIul
— ANI (@ANI) June 23, 2023
.
Tags: Bihar News, Nitish kumar, Rahul gandhi
FIRST PUBLISHED : June 23, 2023, 10:05 IST






