पटना में राहुल गांधी की हुंकार, कहा- हम मिलकर BJP को हराएंगे, कांग्रेस का DNA बिहार में है

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


पटना. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि देश की सबसे पुरानी पार्टी का डीएनए बिहार में है और ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में यहां के लोग हर जगह साथ में चले थे. वे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा बुलाई गई विपक्षी दलों की एक अहम बैठक में हिस्सा लेने यहां आए हैं.

कांग्रेस नेता ने भाजपा पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा, “देश में दो विचारधाराओं की लड़ाई चल रही है. एक हमारी ‘भारत जोड़ो’ की और एक तरफ भाजपा की ‘भारत तोड़ो’ विचारधारा की… भाजपा हिंदुस्तान को तोड़ने, नफरत और हिंसा फैलाने का काम कर रही है. वहीं, कांग्रेस जोड़ने का काम कर रही है.”

Tags: BJP, Congress, Loksabha Election 2024, Rahul gandhi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें