Opposition Unity: राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई दिग्गज नेता पटना पहुंचे

पटना. पटना में आयोजित विपक्षी एकता की बैठक में शामिल होने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी पटना पहुंच चुके हैं. इनके साथ-साथ कांग्रेस पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल राव भी पटना पहुंचे हैं. राहुल गांधी समेत कांग्रेस नेताओं का स्वागत स्वयं सीएम नीतीश कुमार ने खुद एयरपोर्ट पहुंच कर किया. राहुल गांधी पार्टी के प्रदेश कार्यालय सदाकत आश्रम जाएंगे और बाबा साहब भीम राव अंबेडकर की एक प्रतिमा का अनावरण करेंगे. वहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे. इसके बाद वे विपक्षी एकता की बैठक में शामिल होंगे.

बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के पटना आगमन को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है. राहुल गांधी के स्वागत के लिए जगह जगह तोरण द्वार बनाये गए हैं. उनके स्वागत को लेकर कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम का रंग- रोगन किया गया है. आश्रम के अंदर पहुंचने के लिए नया पहुंच पथ बनाया गया है. इसके साथ ही आश्रम के पीछे वाले हिस्से में शीर्ष नेताओं को संबोधित करने के लिए जर्मन हैंगर का निर्माण कराया जा रहा है. इसी हैंगर में बैठे राहुल गांधी और खड़गे 15 हजार पार्टी नेताओं से करीब 40 मिनट बातचीत करेंगे.

बता दें कि विपक्षी एकता को लेकर बैठक में शामिल होने के लिए प. बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह, तमिलनाडु के सीएम स्टालिन और जम्मू कश्मीर की पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती कल ही पटना पहुंच चुके थे. वहीं, आज पहुंचने वाले नेताओं में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला समेत कई नेता पहुंचे हैं. अखिलेश यादव भी पटना पहुंचेंगे और मीटिंग में हिस्सा लेंगे. मीटिंग सुबह के करीब 11 से शुरू होकर शाम 4 बजे तक चलेगी.

वहीं, इस मीटिंग को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं. राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने इस बैठक में शामिल होने पर अपनी असमर्थता जाहिर की तो बसपा सुप्रीमो मायावती को न्योता ही नहीं दिया गया. वहीं, अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली अध्यादेश पर कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों का समर्थन नहीं मिलने पर मीटिंग छोड़ने की बात कही थी. इसी प्रकार ममता बनर्जी ने भी बैठक के बाद अपना रुख स्पष्ट करने की बात कही है.

Tags: Opposition Parties, Opposition unity

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More