दिल्ली-NCR में बूंदाबांदी से बढ़ी उमस, छूट रहा पसीना, अगले 6 द‍िनों तक लगातार बरसेंगे बदरा, जानें IMD अपडेट

हाइलाइट्स

प‍िछले 24 घंटे में 2.4 म‍िमी बार‍िश र‍िकॉर्ड की गई, उमस बढ़ी
पसीने छुटाने वाली गर्मी से हलकान राजधानीवासी
अगले 6 द‍िनों में अध‍िकतम तापमान 34 ड‍िग्री होने की उम्‍मीद

नई द‍िल्‍ली. द‍िल्‍ली-एनसीआर (Delhi NCR Weather) में सुबह के वक्‍त कई द‍िनों से लगातार बूंदाबांदी हो रही है और बौछारें पड़ रही हैं. लेक‍िन राजधानीवास‍ियों को गर्मी से राहत नहीं म‍िल रही है. राजधानी का मौसम सुबह के वक्‍त खुशनुमा है, लेकिन द‍िन न‍िकलने के साथ उसम भरा हो जा रहा है. इसकी वजह से लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है. अभी रुक-रुक कर कुछ समय के ल‍िए हो रही बार‍िश से आर्द्रता (Humidity) का स्‍तर बहुत ज्‍यादा बढ़ गया है.

बृहस्‍पत‍िवार को सुबह साढ़े 8 बजे आर्द्रता 92 फीसदी र‍िकॉर्ड की गई थी जोक‍ि शाम को भी साढ़े 5 बजे 58 फीसदी र‍िकॉर्ड हुई. इसकी वजह से लोगों के पसीने छूटते रहे और उन्हें घरों में ही कैद होकर रहना पड़ा. हालांक‍ि मौसम व‍िभाग ने अगले 6 द‍िनों यानी 28 जून तक आमतौर पर आसमान में बादल छाये रहने के साथ हल्‍की बार‍िश और बूंदाबांदी होने का पूर्वानुमान जताया है. इससे कुछ राहत म‍िलने की उम्‍मीद जताई जा रही है. राजधानी का अध‍िकतम तापमान अगले दो द‍िनों तक 39 ड‍िग्री सेल्‍स‍ियस ही र‍िकॉर्ड कि‍या जा सकता है. इसके बाद यह अगले 4 द‍िनों में 34 ड‍िग्री सेल्‍स‍ियस तक पहुंचेगा.

ये भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में सुबह हुई बार‍िश से मौसम सुहाना, अगले 6 द‍िनों तक लगातार बरसेंगे बादल, जानें IMD का अलर्ट

भारत मौसम व‍िज्ञान व‍िभाग के स्‍थानीय केंद्र के मुताब‍िक द‍िल्‍ली-एनसीआर में प‍िछले 24 घंटे के दौरान 2.4 म‍िमी बार‍िश र‍िकॉर्ड की गई है. लेक‍िन हल्‍की बार‍िश होने के बाद सूरज न‍िकलने से मौसम में आर्द्रता का स्‍तर बढ़ा है. ज‍िसकी वजह से उमस और गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल क‍िया है. तेज बार‍िश नहीं होने और कुछ समय के ल‍िए होने वाली बार‍िश पसीने छुटाने वाली गर्मी को और बढ़ा देती है. इससे लोगों का घरों से न‍िकलना बड़ा मुश्‍क‍िल हो जा रहा है.

आईएमडी के मुताब‍िक 23 और 24 जून तक आमतौर पर आसमान में बादल छाये रहेंगे और हल्‍की बार‍िश और बूंदाबांदी (Generally cloudy sky with Light Rain or Drizzle) रहेगी. वहीं अगले दो द‍िन 25 और 26 जून को भी आसमान में बादल छाये रहने का अनुमान है. लेक‍िन हल्‍की बार‍िश के मध्‍यम श्रेणी (Generally cloudy sky with moderate rain) में पहुंचने की उम्‍मीद है. इससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत म‍िलने के आसार हैं.

इसके बाद 27 और 28 जून को बार‍िश और गरज के साथ बौछार (Rain or Thundershowers) पड़ने का पूर्वानुमान जताया गया है. इससे तापमान में ग‍िरावट दर्ज की जा सकेगी. राजधानी का तापमान 39 से 34 ड‍िग्री सेल्‍स‍ियस तक र‍िकॉर्ड क‍िया जा सकता है. मौसम व‍िभाग के पूर्वानुमान के मुताब‍िक द‍िल्‍ली-एनसीआर में अगले 6 द‍िनों तक लगातार हल्‍की बार‍िश, मध्‍यम और बार‍िश होने के आसार हैं ज‍िसके बाद गर्मी से कुछ राहत म‍िलने की उम्‍मीद जताई जा रही है.

Tags: Delhi Rainfall, Delhi weather, Imd, Rain in Delhi NCR, Weather forecast

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More