Adipurush Controversy: कृति के बचाव में उतरीं मम्मी, राम दोहे से दी सीख, लोग बोले- ‘आंटी आपकी बेटी ने फिल्म…’

मुंबई. ​ओम राउत (Om Raut) की फिल्म ‘आदिपुरुष’ (Adipurush Controversy) अब एक विवादित विषय बन चुका है. नकारात्मक पब्लिसिटी से भले ही फिल्म के कलेक्शन में फायदा हुआ हो लेकिन फिल्म का कंटेंट किसी भी तरह से दर्शकों को इम्प्रेस नहीं कर सका है. फिल्म में ‘जानकी’ का किरदार निभाने वाली कृति सेनन ने ​बीते दिनों वीडियो शेयर कर इस विवाद पर इशारों में अपनी बात रखी थी. अब बेटी के बचान में उनकी मम्मी गीता सेनन भी उतर गई हैं. हाल ही गीता ने राम दोहा सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए भावनाओं को समझने की बात कही. लेकिन इस बात पर वे बुरी तरह ट्रोल हो गईं और लोगों ने उनकी ही क्लास लगा दी.

फिल्म ‘आदिपुरुष’ 16 जून को रिलीज हुई थी और फिल्म में प्रभास, कृति सेनन, सैफ अली खान मुख्य भूमिकाओं में थे. ओम राउत की इस फिल्म को खूब जोर शोर के साथ दर्शकों के सामने लेकर आया गया था लेकिन जब यह रिलीज हुई तो सभी सोच में पड़ गए. ‘रामायण’ को बेहद जुदा अंदाज में प्रजेंट करना, टपरी डायलॉग और स्टाइलिश लुक फिल्म का नकारात्मक पहलु बन गया. विवादों के बीच कृति ने सिनेमाहॉल के कुछ वीडियो शेयर कर लिखा था, ‘सिर्फ तालियों पर फोकस कर रही हूं.’ अब उनकी मां गीता सेनन ने भी सोशल मीडिया के जरिए अपनी बात रखी है.

इंसान की गलतियों को नहीं…
गीता सेनन ने जो पोस्ट शेयर की है उसमें लिखा है, ‘जाकी रही भावना जैसी, प्रभु मूरत देखी तिन तैसी’. इसका अर्थ है अच्छी सोच और दृष्टि से देखो तो सृष्टि सुंदर ही दिखाई देगी. भगवान राम ने ही हमें सिखाया है कि शबरी के बेर में उसका प्रेम देखो ना कि यह कि वह झूठे थे. इंसान की गलतियों को नहीं उसकी भावना को समझो. जय श्री राम.’ गीता की इस पोस्ट को कृति ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया. वहीं, छोटी बेटी नुपूर ने इसे ‘सही’ बताया.’

Adipurush Controversy, Adipurush Controversy latest news, geeta sanon on Adipurush Controversy, kriti sanon on Adipurush Controversy, kriti sanon, prabhas, saif ali khan, geeta sanaon latest post, who is geeta sanon, adipurush news, adipurush latest news, bollywood news, kriti sanon family

(instagram/geeta sanon)

Adipurush Controversy: ‘आदिपुरुष’ विवाद पर कृति सेनन ने तोड़ी चुप्पी, शेयर किया वीडियो, लिखा-‘मैं सिर्फ…’

आपकी बेटी ने फिल्म…
गीता सेनन की यह पोस्ट लोगों को अखर गई और नेटीजंस ने उन्हीं की क्लास लगा दी. एक यूजर का कहना था, ‘आपकी बेटी ने फिल्म में काम किया है तो आपको ग​लतियां नहीं दिख रही हैं.’ एक का कहना था, ‘ब्लाइंडली एंटी हिंदू फिल्म को सपोर्ट मत करिए, आपको अपनी बेटी को हिंदू वैल्यूज सिखानी चाहिए.’ एक यूजर ने लिखा, ‘भावनाओ का ही तो सारा खेल है। इस फिल्म ने ना लोगो की भावनाओ को समझा, ना उनका या हिन्दू धर्म का सम्मान किया। और आप उल्टा हमसे ही अपेक्षा कर रहे है भावनाओ को समझने की?’

Tags: Entertainment news., Kriti Sanon, Prabhas, Social Viral

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More