अब बरेली का सिटी स्टेशन होगा हाईटेक, 6.90 करोड़ रुपए से होगा कायाकल्प, जानें क्या होगा खास

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


शानू कुमार/बरेली. पूर्वोत्तर रेलवे इज़्ज़तनगर मंडल के बरेली सिटी रेलवे स्टेशन का रूप बदलने जा रहा है. अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 6.90 करोड़ की अनुमानित लागत से सुविधाओं से स्टेशन को युक्त किया जाएगा. सिटी स्टेशन पर 4 प्लेटफार्म बने हुए हैं वर्तमान में इस स्टेशन पर 9 ट्रेनों को संचालन है. अमृत भारत स्टेशन योजना में सम्मिलित हो जाने पर स्टेशन पर यात्रियों को सुख-सुविधाएं मिल सकेंगी.

सिटी रेलवे स्टेशन के पहले चरण में प्रवेश-निकास द्वार को सुधार कर लाइटिंग व्यवस्था में सुधार किया जायेगा. जिसमें दो नग मिनी मास्क लाईटें, स्ट्रीट पोल्स लाईटें, स्टेशन के बाहर के एरिया में लगाई जायेंगी. स्टेशन भवन के ऊपर नया स्टेशन नाम का बोर्ड, उचित पार्किंग की व्यवस्था के साथ-साथ कम ऊँचाई की ग्रिल फैंसिंग, साथ ही पार्किंग मैनेजर हट बनाए जायेंगे और ग्रीन पैच के साथ परिचालित क्षेत्र के पास कम ऊंचाई की बाड़. ड्रिप प्रणाली के साथ फव्वारे विकसित किए जायेंगे. साथ ही और कार्य जैसे स्टेशन अधीक्षक कक्ष, प्रतीक्षालय और सर्विस रूम के फर्श को प्लेटफार्म तक ऊँचा उठाया जाएगा.

स्टेशन में ऊर्जा पैनल और सीसीटीवी भी लगेंगे
प्लेटफार्म संख्या 1 पर आधुनिक शौचालय ब्लाक बनाऐ जायेंगे और 4 नग वाटर कूलर प्लेटफार्म पर लगाए जायेंगे. सर्कुलेटिंग एरिया, प्लेटफार्मों, वेटिंग रूम, बुकिंग हाल में बेहतर साइनेज, स्टेशन भवन पर सौर ऊर्जा पैनल का भी इस्तेमाल किया जाएगा. सी.सी.टी.वी. कैमरों की व्यवस्था भी कराई जाएगी. सर्विलांस एवं मिनी शेल्टर्स में लाईटें और पंखे लगाये जायेंगे. प्लेटफार्म संख्या 1 और 2 पर उपलब्ध इमरजेंसी यानों में प्री-कुलिंग चार्जिंग प्वाइंट भी बदले जायेंगे.

दूसरे चरण में होंगे ये काम
दूसरे चरण में प्लेटफार्म संख्या 1, 2, 3 और 4 पर इलेक्ट्रॉनिक सीढ़ियां, माॅड्यूलर फिटिंग के साथ रिवाइरिंग और बुकिंग कार्यालय, प्रतीक्षालय और वेटिंग हॉल में इमरजेंसी यंत्र भी लगाऐ जायेंगे.

Tags: Bareilly news, Local18, UP news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें