दुर्गा मां ने कन्या को सपने में बताया सोने की मूर्ति का पता! आज है वहां भव्य मंदिर

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नितिन अंतिल/सोनीपत: सोनीपत के चिटाना गांव में मां दुर्गा का भव्य मंदिर है. इस मंदिर निर्माण के पीछे अद्भुत कहानी है. मंदिर में स्थापित मूर्ति के बारे में कहा जाता है कि माता दुर्गा की ये मूर्ति 400 साल पुरानी है, जो गांव में तालाब की खुदाई के दौरान मिली थी. मंदिर के पुजारी के मुताबिक गांव के एक ब्राह्मण की बेटी को सपने में माता दिखाई दी थी. माता ने गांव के तालाब में अपनी मूर्ति के बारे में बताया.

सुबह उठकर ब्राह्मण की बेटी ने ये बात परिजनों को बताई. सपने में माता के कहे अनुसार ग्रामीणों ने जब तालाब की खुदाई की तो उन्हें माता की सोने की मूर्ति मिली. इसके बाद पहले ग्रामीण सुरक्षा के लिहाज से मूर्ति को सोनीपत लेकर आते थे, लेकिन अब गांव में ही भव्य मंदिर बनवा दिया गया है. वहीं माता चिटाने वाली मंदिर में देश के दूसरे राज्यों से भी लोग दर्शन करने पहुंचते हैं.

300 साल पुराना इमली का पेड़
नवरात्रों में चांदनी सप्तमी, अष्टमी को माता का विशाल मेला लगता है. वहीं मंदिर में इमली का पेड़ है, जो 300 साल पुराना बताते हैं. पेड़ अंदर से खोखला है, जो पहले सूख गया था. लेकिन जब माता रानी के स्थान पर अखंड ज्योत जलाई गई तो पेड़ दोबारा हरा-भरा हो गया. फल भी देने लगा. मान्यता है कि इमली के पेड़ पर धागा बांधने से हर मनोकामना पूरी होती है.

400 साल पुराना तालाब
बताया गया कि गांव के जिस तालाब से माता की सोने की मूर्ति मिली थी, वह  400 साल पुराना है. इस तालाब को कमल तालाब के नाम से जाना जाता है. मंदिर के साथ-साथ भक्तों की तालाब में भी उतनी ही आस्था है. मान्यता है कि यहां मन्नत मांगने से वह जरूर पूरी होती है.

Tags: Dharma Aastha, Haryana news, Local18, Sonipat news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें