Railway Jobs 2023 : रेलवे में 10वीं पास के लिए 3624 वैकेंसी, ITI अपरेंटिसशिप का नोटिफिकेशन जारी


Railway Jobs 2023 : रेलवे रिक्रूटमेट सेल वेस्टर्न रीजन (RRC WR) ने अपरेंटिसशिप ट्रेनिंग के लिए बंपर भर्ती निकाली है. आरआरसी वेस्टर्न रीजन की ओर से 3624 अपरेंटिसशिप वैकेंसी के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 27 जून 2023 से शुरू होगा. आवेदन की लास्ट डेट 26 जुलाई 2023 है. अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट rrc-wr.com पर विजिट कर सकते हैं.

रेलवे में अपरेटिसशिप ट्रेनिंग के लिए 10वीं पास होने के साथ संबंधित ट्रेड में आईटीआई किया होना चाहिए. जहां तक उम्र सीमा की बात करें तो यह 15 से 24 साल है.

आईटीआई अपरेंटिसशिप के लिए सेलेक्शन प्रोसेस

आईटीआई अपरेंटिसशिप के लिए उम्मीदारों का सेलेक्शन मेरिट के आधार पर होगा. मेरिट लिस्ट हाईस्कूल और आईटीआई में मिले मार्क्स के आधार पर होगा. हाईस्कूल और आईटीआई के मार्क्स का वेटेज 50-50 फीसदी होगा.

आवेदन शुल्क

आईटीआई अपरेंटिसशिप के लिए आवेदन शुल्क सिर्फ 100 रुपये है.

यहां क्लिक करके नोटिफिकेशन देखें 

ये भी पढ़ें-

IIT Admission 2023 : कंप्यूटर साइंस में कितनी रैंक पर मिलेगा एडमिशन, जानें IIT में हैं कितनी सीटें

कहानी पहली ट्रांसजेंडर महिला डॉक्टर की, जिसकी वजह से NEET PG दाखिले में लागू हुआ ट्रांसजेंडर कोटा

Tags: Government jobs, Govt Jobs, Indian Railway recruitment

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More