
नई दिल्ली. व्हाइट हाउस में गुरुवार को राष्ट्रपति जो बाइडेन की तरफ से दिए गए राजकीय सम्मान से भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गदगद नजर आए. उन्होंने इसके लिए भारत की 140 करोड़ की आबादी की तरफ से बाइडेन को धन्यवाद कहा. इस दौरान एक ऐसी चीज भी हुई जो आज से पहले कभी अमेरिका के इतिहास में नहीं हुई थी. पीएम मोदी ने भी अपने बयान के दौरान इसका जिक्र किया. नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह पहला मौका है जब व्हाइट हाउस के दरवाजे इस तरह भारतीय मूल के लोगों के लिए खोले गए हैं. पीएम ने इसके लिए बाइडने का आभार व्यक्त किया.
पीएम मोदी ने आगे कहा, ‘मैं पहले भी अमेरिका यात्रा पर आया हूं. यह पहली बार है जब व्हाइट हाउस के दरवाजे इतनी बड़ी संख्या में भारतीय-अमेरिकी समुदाय के लिए खोले गए हैं. आप सभी लोग भारत की असली ताकत हो. दोनों देश लोकतंत्रिक मूल्यों पर आधिरित हैं. कोविड के बाद के समय में भारत और अमेरिका की मित्रता दुनिया के लिए काफी अहम साबित होगी. इस सम्मान के लिए मैं बाइडेन का आभारी हूं.
नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘मैं यह कामना करता हूं कि भारत का तिरंगा और अमेरिका का झंडा नई ऊंचाइयां छुए. मैं 140 करोड़ भारतीय की तरफ से आपका धन्यवाद करता हूं. यह अमेरिका में रहने वाले भारतीय मूल के 40 लाख से अधिक लोगों के लिए भी सम्मान की बात है.‘
.
Tags: Joe Biden, Pm narendra modi, PM Narendra Modi News, PM Narendra Modi Speech, White house
FIRST PUBLISHED : June 22, 2023, 21:14 IST






