गलत नाम, पता भी झूठा, लड़की देख रही थी शादी का सपना, बॉयफेंड की असलियत पता चली तो उल्टे पांव भागी घर

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आशीष कुमार जैन

दमोह. मध्य प्रदेश के दमोह जिले की एक युवती के साथ लव जिहाद का सनसनीखेज मामला सामने आया है. मामला जिले का नहीं, बल्कि कर्नाटक के बेंगलुरु का है. यहां पर दमोह जिले की रहने वाली युवती के साथ फरेब किया गया. अब आरोपी मुस्लिम युवक से परेशान होकर पीड़ित युवती ने महिला थाने में पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई है. पीड़िता ने पुलिस से कार्रवाई की मांग भी की है. दरअसल, दमोह जिले की रहने वाली एक युवती को कौशल विकास केंद्र के जरिए बेंगलुरु की एक कंपनी में नौकरी मिली थी.

युवती दमोह से करीब 1 साल पहले बेंगलुरु गई थी, जहां पर उसकी पहचान एक युवक से हुई. युवक ने अपना नाम राजा बताया था. वहीं पहचान के बाद दोनों में नजदीकियां बढ़ी. युवक युवती के साथ मंदिर भी जाता था. हिंदू रीति रिवाज से पूजन अर्चन करता था.

युवती ने की पुलिस से शिकायत

इतना ही नहीं आरोपी युवक अपने हिंदू होने का पूरा प्रमाण देता था. इसी दौरान युवती ने उसे अच्छे जीवनसाथी के रूप में पहचान कर प्रेम संबंध बढ़ाएं. इसी दौरान धोखे से मुस्लिम युवक ने युवती के प्राइवेट फोटो और वीडियो बना लिए थे. साथ ही युवती के कई दस्तावेज भी युवक ने अपने कब्जे में ले लिए. एक दिन युवक का आधार कार्ड देख कर युवती को शक हो गया कि युवक मुस्लिम है. उसे मालूम हुआ कि वह असम का निवासी है और उसका नाम उमर फारूक है. आरोपी बीते कई सालों से बेंगलुरु में रह रहा है.

ये भी पढ़ें: शादी के एक साल बाद हैवान बना इंजीनियर पति, पत्नी को घर से निकाला, फिर 3 बार कहा…, सास ने भी की हद पार 

इसके बाद युवती  ने उससे दूरियां बनाना शुरू किया गया. एक दिन युवती अपने घर में शादी होने की बात कह कर बेंगलुरु से दमोह आ गई. काफी समय बीत गया और युवती दमोह से वापस बेंगलुरु नहीं गई. इस बात से नाराज होकर आरोपी युवक युवती को धमकी देने लगा. साथ ही मुस्लिम धर्म अपनाकर शादी करने का दबाव बनाने लगा. इससे परेशान होकर युवती ने अब शिकायती आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है. पुलिस ने भी मामला दर्ज कर जांच शुरू की है.

Tags: Crime News, Indore news, Love jihad, Mp news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें