
रिपोर्ट- अभिनव कुमार सिंह
कैमूर. बिहार में रेल पुलिस द्वारा ईमानदारी की मिसाल कायम की गई है. मामला कैमूर जिला से जुड़ा है जहां मोहनियां जीआरपी (रेल पुलिस) ने करीब डेढ़ लाख का खोया हुआ सामान उसके मालिक को लौटा दिया. मोहनिया भभुआ रेलवे स्टेशन पर 19/06/2023 को लावारिस हालत में एक बैग पड़ा मिला था. जीआरपी द्वारा उस बैग को उठाकर थाना लाया गया. जीआरपी द्वारा खबरों के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया गया जिससे वास्तविक मालिक का पता चले और खोए हुए व्यक्ति की सूचना मिल सके.
इस संबंध में जीआरपी के थानाध्यक्ष सुरेंद्र राम ने बताया कि प्लेटफार्म नंबर 3 पर एक बैग बंद हालत में मिला. हमलोग उस बैग को लावारिस हालत में देख उठाकर जीआरपी थाना लाये कि इस बैग का जो मालिक हो उसको सुपुर्द किया जाए और उसको लाकर थाना में सुरक्षित रखा गया. बैग 19 जून को मिला था और आज 22 जून को उसे मालिक के सुपुर्द किया गया. खोया हुआ सामान पाकर खुश हुए सुमन कुमार ठाकुर ने बताया के 19 जून को वो भभुआ-मोहनिया से संबलपुर जा रहे थे.
गाड़ी आते ही वो लोग ट्रेन में बैठ गए और सामान प्लेटफार्म नंबर 3 पर स्टेशन पर ही छूट गया. सभी अलग-अलग बोगियों में बैठ गए. रास्ते में गढ़वा जाने के क्रम में याद आया कि बैग जिसमें 75000 नगद और सोना, गहना कपड़ा है छूट गया है. मेरे भाई ने भभुआ रेलवे थाना को इसकी सूचना दी. वो सूचना देने के लिए आया तो भाई को इस बैग थाना में सुरक्षित रखने की बात बताई गई. इसके बाद सुमन कुमार ठाकुर ने आ कर अपना सामान सुरक्षित रेल पुलिस से प्राप्त किया.
.
Tags: Bihar News, Honesty
FIRST PUBLISHED : June 22, 2023, 19:21 IST






