
Job Insights: रोजगार की तलाश कर रहे नौजवानों के लिए एक अच्छी खबर हैं. इस हफ्ते भारतीय सेना, भारतीय नौसेना, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया सहित देश के प्रमुख 15 ऑर्गेनाइजेशन ने नौकरियों का पिटारा खोला है. इन सभी ऑर्गेनाइजेशन्स ने इस हफ्ते करीब 1000 जॉब ऑफर की हैं. यह जॉब ऑफर्स दसवीं कक्षा पास से लेकर पोस्टग्रेजुएट अभ्यर्थियों के लिए हैं.
चलिए, सबसे पहले बात करते हैं एनएचपीसी लिमिटेड की करते हैं. एनएचपीसी लिमिटेड भारत सरकार का एक उपक्रम है. NHPC ने कनिष्ठ अभियंता, पर्यवेक्षेक, वरिष्ठ लेखाकार, हिंदी अनुवादक और ड्राफ्ट्समैन पद के लिए 374 वैकेंसी जारी की हैं. इच्छुक आवेदक 30 जून रात्रि 11.55 बजे तक अपने आवेदन भेज सकते हैं. अधिक जानकारी के लिए आप NHPC की आधिकारिक वेबसाइट www.ntpcindia.in लॉगइन कर सकते हैं.
ऑर्डिनेंस फैक्ट्री खमरिया
ऑर्डिनेंस फैक्ट्री ने डेंजर बिल्डिंग वर्कर पद के लिए 200 वैकेंसी जारी की हैं, इसमें 20 वैकेंसी भूतपूर्व सैनिकों के लिए आरक्षित है. आवेदक की आयु सीमा 18 वर्ष से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए. डाक द्वारा आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 30 जून 2023 निर्धारित की गई है.
टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड
टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड एक पीएसयू है. THDC ने सिविल, इलेक्ट्रिकल एवं मैकेनिकल क्षेत्र में कनिष्ठ अभियंता प्रशिक्षु के पद पर 131 वैकेंसी जारी की हैं. इन पदों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 9 जून 2023 को शुरू हो चुके हैं और 30 जून 2023 तक आप इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. अधिक जानकारी के लिए आप THDC India Ltd की वेबसाइट www.thdc.co.in पर लॉगइन कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: यूपी पुलिस में 52000 से अधिक पदों पर होगी सीधी भर्ती! जानें कब से शुरू होगा आवेदन
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, सिचलर
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) सिचलर ने प्रोफेसर, सह प्राध्यापक और सहायक प्रोफेसर पर के लिए 68 वैकेंसी जारी की हैं. अधिक जानकारी के आप NIT की आधिकारिक वेबसाइट www.nits.ac.in पर लॉगइन कर सकते हैं.
भारतीय रिजर्व बैंक
आरबीआई ने कनिष्ठ अभियंता पद के लिए 35 वैकेंसी जारी की हैं. इन पदों के लिए 9 जून से आवेदन खुल चुके हैं और आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 जून 2023 है. आरबीआई ने ड्राइवर पद के लिए भी वैकेंसी जारी की हैं. वेबसाइट लिंक 13 जून को खुल चुके हैं और आप 3 जुलाई 2023 तक इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं. यहां आपको बता दें कि यह पद सिर्फ अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित है. अधिक जानकारी के लिए आप RBI की आधिकारिक वेबसाइट www.rbi.org.in पर लॉगइन कर सकते हैं.
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, गुवाहाटी
आईआईटी गुवहाटी ने तकनीकी अधीक्षक और कनिष्ठ सहायक पदों के लिए 35 वैकेंसी जारी की हैं. आवेदन के इच्छुक उम्मीदवारों की योग्यता बीटेक या पोस्ट ग्रैजुएट डिग्री निर्धारित की गई है. ऐसे उम्मीदवार जो B.Sc के साथ उपयुक्त क्षेत्र में 2 साल का अनुभव रखते हैं या इंजीनियरिंग में डिप्लोमा के साथ उपयुक्त क्षेत्र में 3 साल का अनुभव रखते हैं, वह भी तकनीकी अधीक्षक के लिए आवेदन कर सकते हैं. कनिष्ठ सहायक पद के लिए योग्यता कंप्यूटर ऑफिस एप्लीकेशन के ज्ञान के साथ स्नातक की डिग्री रखी गइ है. अधिक जानकारी के लिए आवेदक https://online.iitg.ac.in/recruitment पर लॉगइन कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: 10वीं के बाद केंद्रीय मंत्रालयों, विभागों में कैसे पा सकते हैं नौकरी ? ये है आसान तरीका
राष्ट्रीय तकनीकी शिक्षक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान
शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले राष्ट्रीय तकनीकी शिक्षक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान की. संस्थान ने मल्टी टॉस्किंग स्टाफ के लिए 34 वैकेंसी जारी की हैं. अधिक जानकारी के आप संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट www.nitttrc.ac.in पर लॉगइन कर सकते हैं.
लखनऊ मुख्यालय भर्ती क्षेत्र
रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले लखनऊ मुख्यालय भर्ती क्षेत्र की. मुख्यालय ने सिविल मोटर चालक और मल्टी टास्किंग स्टाफ के लिए 7 वैकेंसी जारी की हैं. इन पदों के लिए योग्यता मैट्रिक पास या समकक्ष रखी गई है.
चेन्नई मेट्रो रेल लिमिटेड
चेन्नई मेट्रो ने सीजीएम (अनुंबध प्रबंधन), जीएम (आयोजना एवं व्यवसाय विकास), जेजीएम (इलेक्ट्रिकल एवं मैकेनिकल), एएम (कंपनी संचिव) पद के लिए 04 वैकेंसी जारी की हैं. आवेदन की आखिरी तारीख 30 जून 2023 है. इच्छुक उम्मीदवार अधिक जानकारी चेन्नई मेट्रो की आधिकारिक वेबसाइट https:chennaimetrorail.org पर जाकर ले सकते हैं.
यह भी पढ़ें: एसबीआई बैंक में क्लर्क की कितनी होती है सैलरी, कैसे बनते हैं क्लर्क से मैनेजर? जानें डिटेल
इंस्ट्रूमेंटेशन लिमिटेड
इंस्ट्रूमेंटेशन लिमिटेड भारत सरकार का एक उद्यम है. कंपनी ने प्रबंधक (वित्त एवं लेखा), लेखा अधिकारी (वित्त एवं लेखा), इंजीनियर (वाणिज्यिक), इंजीनियर (डिजाइन एवं इंजीनियरिंग, कंपनी सेक्रेटरी के लिए वैकेंसी जारी की हैं. आवेदन के लिए आखिरी तारीख 10 जुलाई 2023 निर्धारित की गई है. अधिक जानकारी के लिए आप www.ilpgt.com पर लॉगइन कर सकते हैं.
दक्षिण पूर्व रेलवे
यदि आप गायन और ड्रामा में रुचि रखते हैं तो दक्षिण पूर्व रेलवे ने सांस्कृतिक कोटे के अंतर्गत गायक और अभिनय कलाकार के पद के लिए वैकेंसी जारी की हैं. इन पदों पर आवेदन के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को 50 फीसदी अंकों के साथ 12वीं कक्षा पास होना चाहिए. इसके अलावा, सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी संस्थान से संबंधित संगीत गायन में डिग्री या डिप्लोमा या प्रमाणपत्र धारक होना चाहिए. आवेदकों के लिए उम्र सीमा 18 वर्ष से 30 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है. इन पदों पर आवेदन 17 जून को जारी हो चुके हैं और आप 16 जुलाई तक अपने आवेदन दक्षिण पूर्व रेलवे को भेज सकते हैं.
कला क्षेत्र फाउंडेशन
सांस्कृतिक मंत्रालय के अधीन आने वाले कला क्षेत्र फाउंडेशन ने संगीत और भरतनाट्यम शिक्षक के लिए 3 वैकेंसी जारी की है. चयनित होने वाले उम्मीदवारों को ₹35400 से लेकर ₹112400 तक वेतनमान दिए जाने की बात कही गई है.
भारतीय सेना
भारतीय सेना ने पुरुषों के लिए 62वें अल्पसेवा कमीशन (तकनीकी) कोर्स, महिलाओं के लिए 33वें अल्प सेवा कमीशन (तकनीकी) कोर्स, 32वें अल्पकालिक सेवा कमीशन JAG कोर्स और 55वें अल्प सेवा कमीशन NCC विशेष भर्ती कोर्स के लिए आवेदन जारी की हैं. अप्लकालिक सेवा कमीशन तकनीकी कोर्स के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 19 जुलाई, जेएजी कोर्स में आवेदन करने की आखिरी तारीख 21 जुलाई और एनसीसी विशेष भर्ती कोर्स के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 3 अगस्त निर्धारित की गई है. अधिक जानकारी के लिए आप भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर लॉगइन कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: कहानी पहली ट्रांसजेंडर महिला डॉक्टर की, जिसकी वजह से NEET PG दाखिले में लागू हुआ ट्रांसजेंडर कोटा
भारतीय नौसेना
भारतीय नौसेना ने 10+2 (बीटेक) कैडेट एंट्री स्कीम पाठ्यक्रम के लिए आवेदन जारी किए हैं. इस पाठ्यक्रम के लिए कुल 30 वैकेंसी निर्धारित हुई हैं. आवेदन 10 जून से शुरू हो चुके हैं और आप 30 जून तक आवेदन कर सकते हैं. अधिक जानकारी के लिए आप भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट Joinindiannavy.gov.in पर लॉगइन कर सकते हैं.
.
Tags: Government jobs, Govt Jobs, Job Insights, Jobs news
FIRST PUBLISHED : June 22, 2023, 16:40 IST






