Bareilly News: श्रीकृष्ण भक्ति से नाराज शैहर ने दिया तीन तलाक, शहनाज ने थामा बचपन के दोस्त पवन का हाथ, लिए सात फेरे…

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें



बरेली. उत्तर प्रदेश के जनपद बरेली में श्रीकृष्ण भक्ति से नाराज पति और ससुरालवालों ने मुस्लिम महिला को घर से निकाल दिया और शौहर ने उसे तलाक भी दे दिया. जिसके बाद महिला शहनाज ने मढ़ीनाथ स्थित अगस्त्य मुनि आश्रम में हिंदू रीति-रिवाज से बचपन के दोस्त पवन के साथ अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए.

फरीदपुर के गांव ढहरी निवासी शहनाज की शादी 2018 में हुई थी. मिश्रित आबादी का गांव होने के कारण शहनाज हिंदुओं के धार्मिक कार्यक्रमों में भी बचपन से ही शामिल होती थी. इस दौरान शहनाज की आस्था भगवान श्रीकृष्ण में बढ़ती गई. शादी के बाद भी शहनाज भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करती थी. ससुरालियों और पति ने कई बार इसका विरोध कियाा था, जिसके दो महीने बाद ही पति ने शहनाज को भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करते हुए देख लिया. इससे नाराज होकर उसे तीन तलाक दे दिया. पति और ससुराल वालों को उसने समझाने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने उसे घर से निकाल दिया.

इसके बाद शहनाज मायके में रहने लगी. मायके में रहने के दौरान गांव के ही बचपन के साथी पवन से उसकी मुलाकात हुई. सोमवार को पवन और शहनाज मढ़ीनाथ स्थित अगस्त्य मुनि आश्रम पहुंचे. यहां शुद्धीकरण के बाद शहनाज ने हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर ली. दोनों ने सात फेरे लेकर साथ रहने का संकल्प लिया. पंडित केके शंखधार ने दोनों का विवाह कराया. शहनाज और पवन ने पुलिस सुरक्षा की मांग की है.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें