Weather Alert! समस्तीपुर सहित इन जिलों में तेज हवा के साथ भारी बारिश की आशंका, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

रितेश कुमार/समस्तीपुर. जिला सहित उत्तर बिहार के विभिन्न जिलों में 48 घंटे में बारिश की संभावना बनी हुई है. मौसम विभाग का कहना है कि आकाशीय बिजली के साथ तेज हवा भी चल सकती है. इस दौरान लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है. पिछले कुछ दिनों से लगातार बढ़ते तापमान के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. दिन के समय में लोगों को भीषण गर्मी एवं हीट वेव की स्थिति से लोग काफी परेशान रहते हैं. मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी कर लोगों को अलर्ट किया है. विभाग का कहना है कि समस्तीपुर सहित उत्तर बिहार के विभिन्न जिलों में 48 घंटे में भारी बारिश हो सकता है.

आकाशीय बिजली के साथ तेज हवा भी चलेगी

बताया जाता है कि गर्मी के कारण लोगों को दिन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं, तो दूसरी ओर किसानों को भी भीषण गर्मी से काफी परेशानी झेलनी पड़ती है, क्योंकि अधिक गर्मी के कारण फसल सूखने के कारण बर्बाद होने लगा है. जिससे किसानों में मायूसी छाई हुई हैं. परंतु मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. बारिश के साथ आकाशीय बिजली और तेज हवा चलने की आशंका है. बताया जाता है कि बारिश होने से किसानों को फायदा होगा, जिससे किसान समय पर धान की बुवाई कर सकते हैं.

भीषण गर्मी से मिलेगी राहत

डीआरसीपीएयू पूसा समस्तीपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. अब्दुल सत्तार ने बताया कि भीषण गर्मी के कारण लोग लगातार परेशान है. इस दौरान अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस सामान्य रहा है. सुबह के समय में सापेक्ष आर्द्रता 86 प्रतिशत जबकि सापेक्ष आर्द्रता दोपहर के समय में 61 प्रतिशत रहा. वहीं मौसम विभाग का कहना है कि बारिश के बाद तापमान में गिरावट आएगी और भीषण गर्मी से राहत मिलेगी.

Tags: Bihar News, Bihar weather, Latest hindi news, Local18, Monsoon, Samastipur news, Weather Alert, Weather Update

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More