डॉग लवर के लिए खुशखबरी, आप भी खरीद सकते है ऑनलाइन डॉग्स, इस ड्राइवर ने शुरु किया काम

पीयूष पाठक/अलवर. आज के समय में जिस तरह टेक्नोलॉजी लगातार आगे बढ़ रही है. ऑनलाइन जमाना भी बढ़ता जा रहा है. जहां नजर घुमाओ वहां ऑनलाइन शॉपिंग का माहौल सा बन रहा है. ऐसे में घर की छोटे से छोटी और बड़ी से बड़ी वस्तुएं भी ऑनलाइन मिलने लगी है. लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि अलवर शहर में डॉग भी ऑनलाइन मिलते हैं. अलवर शहर के रहने वाले एक व्यापारी ने इंटरनेट का सही इस्तेमाल करते हुए पेट को ऑनलाइन सेल करना शुरू कर दिया. जिससे अब अलवर के रहने वाले लोग वह देश के किसी भी कोने से डॉग की कोई भी प्रजाति ऑनलाइन मंगवा सकेंगे.

इन दिनों ऑनलाइन डॉग की डिमांड ज्यादा हो रहीं है. दिनेश बीते 11 सालों से ऑनलाइन डॉग्स की सेलिंग कर रहे हैं. दिनेश ने ऑनलाइन डॉग्स सेल कर डॉग लवर के लिए आसानी कर दी है. क्योंकि अब कोई भी व्यक्ति अपना मनपसंद डॉग आपको एक क्लिक में उपलब्ध हो सकेंगे. दिनेश इस बिजनेस में आने से पहले ड्राइवर का काम करते थे.

201 से ज्यादा डॉग की नस्ले होती हैं
ऑनलाइन डॉग सेलर दिनेश ने बताया कि उन्होंने इस काम की शुरुआत 11 साल पहले की. आज तक दिनेश करीब एक हजार से ज्यादा डॉग्स को सेल कर चुके हैं. दिनेश ने बताया कि वह 201 से ज्यादा डॉग ब्रीड होती है और वह सभी को सेल कर सकते हैं. अभी तक उन्होंने कई प्रजाति के डॉग को सेल किया है. दिनेश का कहना है कि ऑनलाइन डॉग सेलिंग के काम में देश में कहीं भी बैठा कोई भी व्यक्ति डॉग खरीद सकता है. डॉग खरीदने के लिए कोई भी व्यक्ति उनके व्हाट्सएप नंबर पर उनसे कनेक्ट हो सकता है और अपनी मनपसंद डॉग की ब्रीड की जानकारी ले सकता है. वह उसकी कीमत के बारे में भी पता लगा सकता है. दिनेश के पास कुछ डॉग की ब्रीड पहले से ही उपलब्ध रहती है और कोई व्यक्ति अगर कोई अन्य ब्रीड लेना चाहता है तो वह उसके अनुसार डॉग्स को अरेंज करवा देते हैं. दिनेश ने कहा कि ऑनलाइन डॉग सेलिंग में अभी तक कोई फ्रॉड की शिकायत नहीं आई है. पहले वह डॉग्स की जानकारी ग्राहक के साथ साझा करते हैं. इसके बाद भी सब फाइनल होता है और पेमेंट के बाद डॉग की डिलीवरी करते हैं.

अगर आप खरीदना चाहते हैं तो इस नंबर पर संपर्क करें
दिनेश ने ऑनलाइन डॉग सेलिंग के काम में आने से पहले ड्राइविंग का काम किया. अलग-अलग जगह जाते हुए उन्होंने डॉग के बारे में जानकारी ली. आज यह समय में दिनेश को डॉग्स की ब्रीड के बारे में पूरी जानकारी है और वह अपने काम को अच्छे से चला रहे हैं. दिनेश ने बताया कि कई बार डॉग एग्रेसिव हो जाते हैं तो उन्हें प्यार से अपने साथ रखना चाहिए. लेकिन कई बार व्यक्ति चिड़चिड़ापन होने के कारण डॉग को अपने आप से दूर कर देता है. इसीलिए वह और ज्यादा एग्रेसिव हो जाता है और काटने को दौड़ता है. डॉग लवर ऑनलाइन डॉग लेने के लिए 9784229418 दिनेश से संपर्क कर सकते हैं.

.

FIRST PUBLISHED : June 22, 2023, 11:02 IST

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More