पटना में 2 दिवसीय अंडर-17 ओपन चेस कॉम्पीटिशन का आगाज़, 5 साल तक के बच्चों की फ्री इंट्री


उधव कृष्ण/पटना. मानसिक रूप से चुस्त-दुरुस्त लोगों के खेल के रूप में चेस यानी शतरंज को जाना जाता है. कहा जाता है कि चेस में अपनी चाल चलने से पहले दिमाग में बिसात बिछाए जाते हैं. यही कारण है कि बच्चों और युवाओं में इस खेल के प्रति आकर्षण देखा जाता है. कई अभिभावक भी अपने बच्चों को चेस खेलने के लिए प्रेरित करते हैं. ऐसे में शतरंज में रुचि रखने वालों के लिए अच्छी ख़बर है. बिहार की राजधानी पटना में 24 और 25 जून को ओपन चेस टूर्नामेंट का आयोजन होने जा रहा है. इसमें 17 वर्ष के उम्र तक के युवा हिस्सा ले सकते हैं.

यह ओपन चेस टूर्नामेंट आगामी 24 और 25 जून को कांटी फैक्ट्री रोड स्थित प्रक्रीड़ा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित होगा. इस अंडर-17 शतरंज प्रतियोगिता में किसी भी विद्यालय और कॉलेज में पढ़ने वाले 17 वर्ष तक के लड़के-लड़कियां हिस्सा ले सकती हैं. इसमें शामिल होने के लिए 300 रुपये का शुल्क निर्धारित किया गया है.

जय प्रकाश सिन्हा ने न्यूज़ 18 लोकल को बताया कि यह प्रतियोगिता 30 मिनट+30 सेकंड के समय सीमा में फीडे नियमावली पर आधारित स्विस सिस्टम पद्धति के द्वारा खेला जाएगा. 24 जून को सुबह नौ बजे से यह शतरंज प्रतियोगिता आरंभ होगी. रविवार को फाइनल मैच खेलने के बाद बालक और बालिका वर्ग में विजेताओं और उप-विजेताओं के नाम की घोषणा की जाएगी. इसके अलावा, अंडर-7, अंडर-10 और अंडर-13 बालक-बालिका में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों और सबसे कम उम्र के खिलाड़ियों के को विशेष पुरस्कार प्रदान किया जाएगा.

5 वर्ष उम्र तक के खिलाड़ियों को मिलेगी मुफ्त एंट्री 

इस प्रतियोगिता में पांच वर्ष तक के सभी खिलाड़ियों के लिए प्रवेश नि:शुल्क रखा गया है. इसके अलावा, सरकारी विद्यालय के विद्यार्थियों के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है. मंजू कुमारी ने बताया कि सरकारी विद्यालयों के बच्चों को प्रवेश शुल्क में छूट का प्रावधान है.

जय प्रकाश ने बताया कि इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने हेतु ब्रेन जिम चेस अकैडमी के आधिकारिक वेबसाइट braingymchess.com अथवा 9122312545/9334851615 नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है. इसके अतिरिक्त प्रक्रीड़ा खेल भवन के मुख्य कार्यालय में भी संपर्क किया जा सकता है.

Tags: Bihar News in hindi, Chess Champion, Local18, PATNA NEWS, Sports news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More