Instagram ने सुन ली लोगों की मुराद, अब फोन में मिनटों में डाउनलोड हो जाएगी फेवरेट Reel

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Instagram Reels: इंस्टाग्राम एक पॉपुलर फोटो, वीडियो शेयरिंग प्लैटफॉर्म हैं, और जब से इसपर रील्स फीचर शुरू हुआ है तब से ये लोगों का फेवरेट बन गया है. इंस्टाग्राम पर एक फीचर की कमी लोगों को काफी समय से हैं, और वह ये है कि रील को डाउनलोड कैसे किया जाए. अगर आप भी उनमें से हैं जो ऐसा सोचते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है.

इंस्टाग्राम आखिरकार अपने यूज़र्स को रील्स डाउनलोड करने की सुविधा दे रहा है. हालांकि, यह फीचर फिलहाल सिर्फ चुनिंदा यूज़र्स के लिए ही उपलब्ध कराया गया है. Instagram प्रमुख एडम मोसेरी ने अपने ब्रॉडकास्ट चैनल पर हाल ही में एक मैसेज में बताया है किया है कि US में Instagram यूज़र्स अब रील्स को सीधे अपने डिवाइस पर डाउनलोड कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें- AC चला कर कमरे में कर लें ये सेटिंग, तेज कूलिंग भी होती रहेगी और बिजली मीटर भी नहीं दौड़ेगा

मोसेरी ने लिखा, ‘अमेरिका में पब्लिक अकाउंट द्वारा शेयर की गई रील्स को फोन कैमरा रोल में डाउनलोड करने की क्षमता शुरू की जा रही है. आप जिस रील को पसंद करते हैं, उस पर बस शेयर आइकन पर टैप करें और डाउनलोड सेलेक्ट करें. बता दें कि पर्सनल अकाउंट द्वारा शेयर की गई रील्स को डाउनलोड नहीं किया जा सकता है और पब्लिक अकाउंट लोगों के लिए अकाउंट सेटिंग्स में से अपनी रील्स को डाउनलोड करने की क्षमता को बंद भी कर सकते हैं’

मिनटो में ऐसे डाउनलोड होगी Reel
मोसेरी ने बताया कि कैसे एक यूजर इंस्टाग्राम रील्स को सीधे ऐप से अपने कैमरा रोल में डाउनलोड कर सकता है. ऐसा करने के लिए, यूज़र को सिर्फ Share बटन पर टैप करना होगा और Download पर टैप करना होगा.

ये भी पढ़ें- लोहे वाला या प्लास्टिक का? कौन-सा कूलर देता है ज्यादा ठंडी हवा, विक्रेता की बातों में आकर धोखा खाते हैं लोग

हालांकि इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है कि डाउनलोड किए गए रील्स पर वॉटरमार्क होगा या नहीं. लेकिन शेयर की गई फोटो से ये हिंट मिला है कि डाउनलोड किए गए रील वीडियो में अकाउंट के नाम के साथ एक इंस्टाग्राम लोगो दिखाई देगा.

हालांकि यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि फिलहाल इस फीचर को फिलहाल भारतीय यूज़र्स के लिए उपलब्ध नहीं कराया गया है, इसलिए आपको थोड़ा सा इंतज़ार करना होगा.

Tags: Instagram, Instagram video, Tech news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें