MP Weather News: एमपी के 27 जिलों में मूसलाधार बारिश के आसार, ग्‍वालियर-चंबल क्षेत्र में 24 जून तक बरसेंगे बदरा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


भोपाल/ग्‍वालियर. अरब सागर में उठे बिपरजॉय चक्रवात का असर मध्‍य प्रदेश में अभी भी देखा जा रहा है. पहले राजस्‍थान की सीमा से लगते जिलों में इसका प्रभाव देखने को मिला और अब प्रदेश के अन्‍य हिस्‍सों में भी इसका असर स्‍पष्‍ट रूप से देखा जा रहा है. मध्‍य प्रदेश के अधिकांश जिलों में लगातार बारिश हो रही है. तेज हवा चलने की वजह से फिजा में ठंडक घुल गई है. बिपरजॉय के असर से पहले प्रदेश के अधिकांश जिलों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया था. ऐसे में लोगों को भीषण गर्मी और लू का सामना करना पड़ रहा था, लेकिन चक्रवात के प्रभाव से मौसम बदल गया है. इन सबके बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने प्रदेश के 27 जिलों में बुधवार को मूसलाधार बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है.

बिपरजॉय चक्रवाती तूफान के कारण भोपाल समेत 9 जिलों में बारिश हुई. इसके अलावा मौसम विज्ञानियों ने बुधवार को प्रदेश के 21 जिलों में मूसलाधार बारिश होने की संभावना जताई है. इन जिलों में भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, बैतूल, हरदा, देवास, शाजापुर, आगर-मालवा, रीवा, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा और पन्ना शामिल हैं. वहीं, ग्‍वालियर-चंबल अंचल के 6 जिलों में भी 22 जून को बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है. बता दें कि प्रदेश के कुछ हिस्‍सों में कई दिनों से तेज हवा के साथ बारिश का दौर चल रहा है.

Tags: Cyclone Biparjoy, IMD forecast, MP weather

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें